Housefull 5 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार की 2 क्लाइमेक्स वाली ‘हाउसफुल 5’ हिट या फ्लॉप, छठे दिन की कमाई में भारी गिरावट

Updated:
विज्ञापन

Housefull 5 on amazon-prime-video

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Housefull 5 Box Office Collection Day 6: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित और अक्षय कुमार स्टारर मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार धीमी पड़ गई है. और फिल्म ने छठे दिन उम्मीद के मुताबिक, बेहद कम कमाई की है.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 6: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन स्टारर मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म का शानदार निर्देशन तरुण मनसुखानी की ओर से किया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शुरूआती चार दिन में दमदार प्रदर्शन किया है. फिल्म की स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के अलावा नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, नाना पाटेकर, जॉनी लीवर और फरदीन खान जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इस फिल्म की खासियत इसके मल्टी स्टार कास्ट के साथ-साथ इसके 2 क्लाइमेक्स हैं. अब 100 करोड़ कमाने के बाद से फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई है. ऐसे में आइए छठे दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

हाउसफुल 5 ने छठे दिन की इतनी कमाई

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है. 24 करोड़ रुपये से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 30 करोड़ और तीसरे दिन 32 करोड़ का तगड़ा कलेक्शन किया. जबकि, चौथे दिन इसकी कमाई में भरी गिरावट दर्ज की गई. जिसके बाद चौथे और पांचवे दिनका कलेक्शन 13.76 करोड़ रुपये और 10.75 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 111.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

अब Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छठे दिन 0.03 करोड़ का कारोबार किया है. हालांकि, यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बदलाव देखने को मिल सकता है. लेकिन दिन ब दिन फिल्म हो रही फिल्म की धीमी रफ्तार देख मालूम पड़ता है कि यह लंबे वक्त तक बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक पायेगी.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 0.03 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 111.25 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Housefull 5 Box Office: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में भारी गिरावट, कमल हासन की ठग लाइफ हुई फ्लॉप, देखें रिपोर्ट कार्ड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola