Housefull 5 Box Office Collection Day 18: 'सितारे जमीन पर' की एंट्री से हाउसफुल 5 की नैया डूबी, 18वें दिन हिट या फ्लॉप जानें

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Jun 2025 9:41 AM

विज्ञापन

Housefull 5 Lifetime Collection

Housefull 5 Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' की हालत अब आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की एंट्री के बाद फूलने लगी है. ऐसे में आइए बताते हैं फिल्म का अबतक का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 18: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने 6 जून को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की थी. फिल्म ने पहले चार दिनों में ही 100 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली थी, जिससे ये इस साल की सबसे तेज 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली फिल्मों में से एक बन गई. लेकिन अब जब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है, तो इसकी कमाई में लगातार गिरावट देखी जा रही है, खासकर आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के रिलीज होने के बाद. हालांकि, बावजूद इसके फिल्म ने 17वें दिन करोड़ों में कमाई कर डाली. ऐसे में आइए बताते हैं 18वें दिन का हाल.

हाउसफुल 5 के 18वें दिन की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 18वें दिन अक्षय कुमार की इस सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी की पांचवी किस्त ने 0.02 करोड़ से शुरुआत की है. इसके बाद इसका अब तक का कुल नेट कलेक्शन 176.3 करोड़ तक पंहुचा है. हालांकि, यह आंकड़े सुबह के हैं और इनमें शाम तक अच्छा इजाफा हो सकता है.

बता दें कि फिलहाल आमिर खान की बॉक्स ऑफिस पर ‘सितारे जमीन पर’ की एंट्री के बाद हाउसफुल 5 डगमगा गया है. ऐसे में देखना है कि यह कितने आंकड़े पर जाकर ब्रेक लगाता है.

हाउसफुल 5 का डे वाइज बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 13: 3 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 14: 2.85 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 15: 2 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 16: 2.47 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 17: 3.68 करोड़ रुपये
Housefull 5 Collection Day 18: 0.02 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 176.3 करोड़

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4: आमिर खान की मूवी हिट या फ्लॉप? 100 करोड़ क्लब से इतनी दूर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola