Housefull 5 Box Office Collection Day 16: अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 फ्लॉप हुई या हिट, कमाई ने चौंकाया

Updated:
विज्ञापन
Housefull 5 On OTT

Housefull 5 On OTT

Housefull 5 Box Office Collection Day 16: अक्षय कुमार अभिनीत और तरुण मनसुखानी की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. इसमें अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज और सौंदर्या शर्मा जैसे स्टार्स की टोली है. आइये जानते हैं इसने 15 दिनों में कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 16: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर कॉमेडी थ्रिलर हाउसफुल 5, 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था. यही वजह है कि इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. पहले वीक में जहां मूवी ने धुआंधार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े थे. वहीं तीसरे वीक में फिल्म सुस्त हो गई. इसको सितारे जमीन पर से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं 15वें दिन इसने कितनी कमाई की.

15वें दिन हाउसफुल 5 ने की इतनी कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक हाउसफुल 5 ने 15वें दिन 0.21 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 170.41 करोड़ हो गया. इसने सनी देओल की जाट, अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

  • Housefull 5 Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 12: 4.25 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 13: 3 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 14: 2.75 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 15: 2.1 करोड़ रुपये
  • Housefull 5 Collection Day 16: 0.21 करोड़ रुपये

नेट कलेक्शन- 170.41 करोड़

हाउसफुल 5 की क्या है कहानी

हाउसफुल 5 बेहद लोकप्रिय हाउसफुल फ्रैंचाइज की पांचवीं किस्त है. यह फिल्म एक क्रूज शिप पर हुई हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है. एक अरबपति की ओर से अपनी संपत्ति अपने उत्तराधिकारी जॉली को देने की घोषणा के तुरंत बाद डॉक्टर की हत्या कर दी जाती है. ट्विस्ट यह है कि क्रूज पर तीन जॉली हैं, अक्षय, रितेश और अभिषेक. उनके साथ, उनकी गर्लफ्रेंड भी हत्या में संदिग्ध हैं. इसे साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है.

हाउसफुल 5 के स्टारकास्ट

हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, फरदीन खान, डिनो मोरिया, अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: जावेद अख्तर ने आमिर खान की फिल्म का किया रिव्यू, बोले- थियेटर्स से बाहर निकलने…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola