Housefull 5 Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, 13वें दिन धीमे से कमाए इतने करोड़
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Jun 2025 6:34 PM
Housefull 5 Box Office Collection Day 13
Housefull 5 Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन स्टारर कॉमेडी थ्रिलर फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. हालांकि अब इसके कलेक्शन में गिरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं 13 दिनों में इसने कितना कमाया.
Housefull 5 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मुख्य भूमिकाओं वाली हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि इसने 4 दिनों के भीतर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई कॉमेडी थ्रिलर के कलेक्शन में वीकडेज में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं 13वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया.
हाउसफुल 5 ने 13वें दिन की इतनी कमाई
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार हाउसफुल 5 ने 13वें दिन यानी बुधवार को सुबह की रिपोर्ट तक 1.51 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 163.76 करोड़ हो गया. वर्ल्डवाइड मूवी ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसने सनी देओल की जाट, स्काई फोर्स और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 240 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनी है.
हाउसफुल 5 का अब तक कलेक्शन
Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 12: 4.15 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 13: 1.51 करोड़ रुपये
हाउसफुल 5 नेट कलेक्शन- 163.76 करोड़
हाउसफुल 5 के बारे में
फिल्म एक आलीशान क्रूज शिप पर एक डॉक्टर की हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो यात्रियों और मेहमानों के लिए त्रासदी लेकर आती है. उन्हें अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए लड़ना पड़ा, क्योंकि वे पुलिस के मुख्य संदिग्ध थे. हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख, फरदीन खान, डिनो मोरिया, अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की टोली है. इसे तरुण मनसुखानी ने निर्देशित किया है और साजिद नाडियाडवाला, फिरोजी खान ने इसे प्रोड्यूस किया है.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफएयर होने से पहले शो में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानकर लगेगा झटका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










