Housefull 5 Box Office Collection Day 12: फ्लॉप की ओर बढ़ी अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5'? 12वें दिन की कमाई ने चौंकाया

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Jun 2025 9:42 AM

विज्ञापन

Housefull 5 on amazon-prime-video

Housefull 5 Box Office Collection Day 12: अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की मर्डर-मिस्ट्री कॉमेडी 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए अब 12 दिन हो चुके हैं. जिसके बाद धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में आइए बताते हैं हैं बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब.

विज्ञापन

Housefull 5 Box Office Collection Day 12: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित कॉमेडी मर्डर-मिस्ट्री फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शुमार थी. फिल्म फाइनली 6 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन जैसे 19 बड़े सितारें मुख्य भूमिकाओं में हैं. अबतक फिल्म ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, बीते दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और 11वें दिन फिल्म ने महज 4 करोड़ ही कमाए. ऐसे में अब 12वें दिन फिल्म का हाल क्या है? आइए जानते हैं.

12वें दिन ‘हाउसफुल 5’ की करोड़ों में कमाई

अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘हाउसफुल’ का पांचवा भाग है, जिसमें नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, संजय दत्त, फरदीन खान जैसे कलाकार भी नजर आए हैं. इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk की शुरूआती रिपोर्ट के अनुसार, 12वें दिन फिल्म ने महज 0.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. हालांकि, ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं और शाम तक इनमें बदलाव देखा जा सकता है.

फिल्म की बीते दिन कमाई में गिरावट इस बात का संकेत है कि इसने फ्लॉप की ओर कदम बढ़ा लिया है. अब देखना है कि वीक डेज में फिल्म कैसा परफॉर्म करती है.

हाउसफुल 5 का अब तक कलेक्शन

Housefull 5 Box Office Collection Day 1- 24 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 2- 31 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 3- 32 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 4- 13.76 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 5: 10.75 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 6: 8.12 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 7: 7.00 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 8: 6.07 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 9: 9.77 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 10: 11.50 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 11: 4.1 करोड़ रुपये
Housefull 5 Box Office Collection Day 12: 0.04 करोड़ रुपये

हाउसफुल 5 नेट कलेक्शन- 158.39 करोड़

यह भी पढ़े: Housefull 5 में अक्षय कुमार संग काम करने पर चित्रांगदा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कई बार यह एहसास नहीं…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola