Horror Movies: ‘जय हनुमान ज्ञान…’ रट लीजिए, साल 2024 की इन फिल्मों को देख जरूरत पड़ेगी

Horror Movies: साल 2024 की तीन ऐसी हॉरर फिल्में, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की. जहां लिस्ट की पहली फिल्म को देखकर आपके रूह कांप जाएगी. वहीं, तीसरी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जान आपके होश उड़ जायेंगे.
Horror Movies: अगर एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखकर हो गए हैं बोर और इस वीकेंड कुछ नया देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको साल 2024 में रिलीज हुई उन हॉरर फिल्मों के नाम बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. इस लिस्ट में, जहां एक फिल्म को देख आपको हनुमान चालीसा पढ़ने की जरूरत पड़ेगी. वहीं, बॉक्सऑफिस कलेक्शन के मामले में लिस्ट की तीसरी फिल्म ने तो जवान को भी पीछे छोड़ दिया है और 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है. आईए जानते हैं इन फिल्मों के नाम.
शैतान
विकास बहल की निर्देशित साल 2024 की सुपरनैचुरल फिल्म शैतान दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय हॉरर फिल्म है. फिल्म ने देशभर में 149.49 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 211.06 करोड़ रुपए कमाए. शैतान में अजय देवगन, ज्योतिका देशपांडे और आर माधवन मुख्य भूमिकाओं में थे. यह फिल्म काले जादू के इर्द गिर्द घूमती है. इस फिल्म के कई ऐसे सीन्स हैं, जिसे देखकर आपकी जान हलक में आ जाएगी. इसे आप नेटफ्लिक्स पर जाकर देख सकते हैं.
मुंज्या
मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आदित्य सर्पोतदार ने किया है. फिल्म में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह और सत्यराज जैसे कलाकार नजर आएंगे. 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 130 करोड़ का कलेक्शन किया था. अब तक अगर आपने इस हॉरर फिल्म मुंज्या को थिएटर्स में जाकर नहीं देखा तो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जाकर देख सकते हैं.
स्त्री 2
अमर कौशिक की साल 2018 की फिल्म स्त्री के सीक्वल स्त्री 2 रिलीज के बाद से रिकॉर्ड पे रिकॉर्ड तोड़ रही है. स्त्री 2 ने जवान को पीछे छोड़, भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. जल्द ही यह फिल्म 600 करोड़ के क्लब में शामिल होगी. फिल्म के मुख्य भूमिकाओं में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना हैं. स्त्री 2 थिएटर्स के बाद जल्द ही ओटीटी पर बवाल मचाने आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










