Happy Birthday Prakash Jha: कभी पेंटर बनना चाहते थे प्रकाश झा, यूं बन गए फिल्ममेकर, जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Feb 2024 11:27 AM

विज्ञापन

Happy Birthday Prakash Jha: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित प्रकाश झा आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रकाश झा एक लोकप्रिय अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं. आज उनके जन्मदिन पर आपको बताते है उनके संघर्ष की कहानी.

विज्ञापन

Happy Birthday Prakash Jha: फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक प्रकाश झा ने अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपनी डॉक्यूमेंट्री फेसेस आफ्टर स्टॉर्म के लिए जीता. वो अब तक कई बेहतरीन फिल्मों बना चुके हैं.

आज प्रकाश झा एक जाना-पहचाना नाम है, लेकिन एक समय था जब उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष झेला था. वो फिल्ममेकर नहीं, बल्कि एक पेंटर बनना चाहते थे. इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मुम्बई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स में एडमिशन ले लिया.

एक इंटरव्यू के दौरान प्रकाश झा ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताते हुए कहा था, वो सिर्फ 300 रुपये लेकर घर से निकले थे, ताकि अपना सपना पूरा कर सकें.

इस दौरान पैसे ना होने पर उन्हें कई बार फुटपाथ पर सोना पड़ा और कई बार भूखा भी रहना पड़ा. हालांकि उनकी मेहनत रंग लाई और धीरे-धीरे उनका हुनर निखरता गया.

प्रकाश झा ने कई शानदार और बेहतरीन फिल्में बनाई है, जिसमें चक्रव्यूह, राजनीति, गंगाजल, सत्याग्रह, लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, मृत्युदंड, आरक्षण जैसी मूवीज शामिल है.

प्रकाश झा की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने दीप्ति नवल से साल 1985 में शादी की थी. दोनों ने एक बेटी दिशा झा को भी गोद लिया था.

दीप्ति और प्रकाश ने अपनी शादी के 15 साल बाद साल 2002 में आधिकारिक तौर पर तलाक ले लिया. तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छा बॉन्ड है.

इन दिनों फैंस प्रकाश झा द्वारा निर्देशित, आश्रम सीजन 4, का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार आश्रम 4 दिसंबर 2024 में रिलीज होने की उम्मीद है. हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Also Read: Panchayat 3 से लेकर Aashram 4 तक, OTT पर रिलीज होंगी ये धांसू वेब सीरीज, अभी जान लें तारीख

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola