ePaper

Ananya Panday: 24 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अनन्या पांडे, जानें नेटवर्थ और कार कलेक्शन

Updated at : 30 Oct 2022 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
Ananya Panday: 24 साल की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं अनन्या पांडे, जानें नेटवर्थ और कार कलेक्शन

Ananya Panday net worth: अनन्या पांडे आज अपना 24वां जन्मदिन मना रही है. अनन्या अपनी फिल्मों और तसवीरों को लेकर चर्चा में रहती है. उनके पास फिलहाल काफी अच्छे प्रोजेक्ट भी है. एक्ट्रेस अबतक 3-4 फिल्मों में काम कर चुकी है और वो करोड़ों की मालकिन है.

विज्ञापन

Ananya Panday Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) आज अपना 24वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. अनन्या ने फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर टू’ (Student of the Year 2) से बॉलीवुड में कदम रखा था. अब तक एक्ट्रेस ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है. एक्ट्रेस एक लग्जरी वाली लाइफ जीती और उनके पास कई महंगी गाड़ियां है. इसके अलावा उनके पास करोड़ों की संपत्ति है.

अनन्या पांडे का नेटवर्थ

अनन्या पांडे काफी फैशनबेल है और वो हर आउटफिट काफी कॉन्फिडेंस से कैरी करती है. अब तक एक्ट्रेस कुछ 4-5 फिल्मों में नजर आ चुकी है, लेकिन उनके नेटवर्थ के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की नेटवर्थ 72 करोड़ रुपये से ज्यादा है. एक फिल्म में काम करने के लिए वो 2 करोड़ रुपए चार्ज करती है. अनन्या पांडे ऐड से भी तगड़ी कमाई करती है. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भी कमाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास कई लग्जरी कार है, जिसमें रेंज रोवर स्पोर्ट, मर्सिडीज बेंज ई क्लास, स्कोडा कोडयाक, हुंडई सैंटा है. रेंज रोवर स्पोर्ट की कीमत 88.24 लाख है.

इस एक्टर को कर रही डेट

वहीं, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के लिकंअप की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर है. हाल ही में दोनों कई दिवाली पार्टी में साथ में नजर आए थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बार में अबतक कुछ नहीं कहा है. आदित्य से पहले एक्ट्रेस ईशान खट्टर को डेट कर रही थी.

Also Read: Diwali 2022: दिवाली पार्टी में अनन्या पांडे-आदित्य रॉय साथ हुए स्पॉट, फैंस बोले-दाल में कुछ काला है,VIDEO

अनन्या की आने वाली फिल्में

फिल्मों की बात करें तो अनन्या पांडे पिछली बार वो विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म लाइगर में दिखी थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. उनकी आने वाली फिल्मों में खो गए हम कहां है, जिसमें वो सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ काम कर रही है. एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में भी नजर आने वाली है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola