Halloween 2024: आपके हेलोवीन को मजेदार बनाने के लिए ओटीटी पर देख डालें ये हॉरर फिल्में, डर से थर-थर कांपने लगेंगे

Halloween 2024: अगर इस हेलोवीन दोस्तों और परिवार के साथ नहीं है पार्टी का कोई प्लान तो घर बैठे ओटीटी पर बॉलीवुड की कुछ हॉरर फिल्में देखकर आप हेलोवीन का माहौल बना सकते हैं.
Halloween 2024: इस साल 2024 में दिवाली के साथ-साथ हेलोवीन 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हैलोवीन में हम डरावने कॉस्ट्यूम्स पहनकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ पार्टी करते हैं. इस त्योहार को भारत से ज्यादा दूसरे देशों में मनाया जाता है. ऐसे में अगर इस बार ऑफिस के वर्क लोड की वजह से अपने परिवार के साथ दिवाली नहीं मना पा रहे हैं और हैलोवीन पार्टी भी अटेंड नहीं कर रहे हैं तो घर बैठे बॉलीवुड की कुछ हॉरर फिल्मों को देख डालें, जो आपके हेलोवीन को और मजेदार बना देंगी.
13बी: फियर हैज अ न्यू ऐड्रेस
आर माधवन की 13बी: फियर हैज अ न्यू ऐड्रेस बॉलीवुड की मोस्ट हॉरर फिल्मों में से एक है. इस फिल्म की कहानी मनोहर और उसके परिवार के ईद गिर्द घूमती है, जिसके घर में एक बुरी आत्मा का साया है. यह आत्मा घर के टेलीविजन में भविष्य में होने वाले खतरे को दिखाती है. इस हॉरर फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम पर एंजॉय कर सकते हैं.
राज
बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की साल 2002 की हॉरर फिल्म की कहानी संजना और आदित्य नाम के एक पति पत्नी के इर्द-गिर घूमती है. यह फिल्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
डरना मना है
डरना मना है साल 2003 में रिलीज हुई थी जिसकी कहानी 6 अच्छे दोस्तों के ईद घूमती है, जो एक सुनसान जंगल में फंस जाते हैं और एक दूसरे को डरावनी कहानी सुनाते हैं. यह फिल्म अमेजॉन प्राइम पर उपलब्ध है.
शैतान
अजय देवगन और आर माधवन की साल 2024 की हॉरर फिल्म शैतान को भी आप हेलोवीन में एंजॉय कर सकते हैं. इस फिल्म की कहानी काले जादू पर आधारित है. फिल्म में अजय देवगन और आर माधवन के अलावा ज्योतिका भी लीड रोल में है. इसे देखने के लिए आप नेटफ्लिक्स पर जा सकते हैं.
1920
अदा शर्मा और रजनीश दुग्गल किसान 2008 की हॉरर फिल्म 1920 लिसा और अर्जुन के इर्द-गिर्द घूमती है जो अर्जुन के काम की वजह से पालमपुर की एक हवेली में रहने को आते हैं. यहां लीजा के साथ कुछ अजीब घटनाएं घटने लगती हैं. इसके बाद अर्जुन को पता चलता है कि उसे पर किसी बुरी आत्मा का साया है और वह लिसा को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है. इस फिल्म को आप डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
Also Read: Diwali Releases: इस दिवाली एंटरटेनमेंट का फूटेगा बॉम्ब, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू फिल्में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










