Govinda ने 18 करोड़ में ऑफर हुई इस हॉलीवुड फिल्म को ठुकराया! कहा- हीरो लंगड़ा है…

Govinda was offered ‘Avatar’ Movie
Govinda ने मुकेश खन्ना के साथ एक नए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ में लीड रोल ऑफर हुआ था. इसके लिए उन्हें 18 करोड़ रुपए भी दिए जा रहे थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. आइए बताते हैं ऐसा क्यों?
Govinda: गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. पिछले दिनों उनके उनकी पत्नी संग तलाक की अफवाहें तेज थी. हालांकि, कपल के वकील ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दोनों ने आपसी मतभेदों को सुलझा लिया है और अब उनके बीच में सबकुछ ठीक है. इस बीच गोविंदा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म में 18 करोड़ रुपए का रोल ऑफर हुआ तह. साथ ही उस फिल्म का टाइटल भी खुद एक्टर ने ही दिया था. हालांकि, बाद में उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था. आइए बताते हैं इस फिल्म का नाम और आखिर क्यों उन्होंने ऑफर को रिजेक्ट किया?
जेम्स कैमरून से पहली मुलाकात
गोविंदा को ऑफर हुई यह हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ है. इस फिल्म के टाइटल का सुझाव अकादमी पुरस्कार विनर डायरेक्टर को गोविंदा ने ही दिया था. उन्होंने मुकेश खन्ना के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर एक नए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने 21.5 करोड़ का ऑफर भी छोड़ दिया था, हालांकि मुझे यह इसलिए याद है क्योंकि यह दर्दनाक था. मैं अमेरिका में एक सरदार जी से मिला था और उन्हें मिठाई और व्यंजनों के क्षेत्र में काम करने का एक बिजनेस आइडिया दिया था. कुछ साल बाद उन्होंने कहा कि यह आइडिया उनके लिए कमाल का काम कर गया. वहां उन्होंने मेरी मुलाकात जेम्स कैमरून से करवाई.उन्होंने मुझे जेम्स के साथ एक फिल्म करने के लिए कहा, तो मैंने इस बारे में चर्चा करने के लिए उन्हें डिनर पर बुलाया.’
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?
‘पिक्चर का टाइटल भी मैंने ही दिया…’
गोविंदा ने आगे कहा, ‘पिक्चर का टाइटल भी मैंने ही दिया था. मैंने राजेश खन्ना जी को देखा था लेफ्ट हैंड काटा हुआ… मैंने कहा, ‘यार अच्छा आदमी ही पता नहीं क्यों अजीब सा रोल कर लिया!’ तो मैंने कहा, ‘सेकंड टाइम बनेगी अवतार’ तो मुझे कहता है, ‘हीरो लंगड़ा है!’ मैंने कहा, ‘लंगड़ा? गोविंदा! हैलो? मैं आपकी पिक्चर नहीं कर रहा हूं!’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपको 18 करोड़ रुपये ऑफर कर रहा हूं।’ मैंने कहा, ‘मुझे आपके 18 करोड़ नहीं चाहिए.’ उन्होंने कहा कि शूटिंग 410 दिनों तक चलेगी. मैंने कहा कि ठीक है लेकिन अगर मैं अपने शरीर पर पेंटिंग करूंगा, तो मैं अस्पताल में रहूंगा!’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










