Game Changer Box Office Day 5: राम चरण की फिल्म ने मचाया गदर, 100 करोड़ के क्लब में शामिल, जानें टोटल कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jan 2025 7:41 AM

विज्ञापन

Game Changer Box Office Day 5

Game Changer Box Office Collection Day 5: राम चरण और कियारा आडवाणी के लिए साल 2025 की शुरुआत धमाकेदार रही, उनकी लेटेस्ट रिलीज गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर धुआधांर कमाई कर रही है. आइये जानते हैं राजनीतिक ड्रामा ने पांचवें दिन कितनी कमाई की.

विज्ञापन

Game Changer Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. बावजूद इसके राजनीतिक ड्रामा बॉक्स ऑफिस के कैश रजिस्टर पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने अपने पहले वीक में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. इसे अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 और सोनू सूद की फतेह से कड़ी टक्कर मिल रही है. आइये जानते हैं 5 दिनों में इसने कितना कलेक्शन किया.

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई गेम चेंजर

सैकनिल्क के अनुसार, राम चरण की फिल्म ने 5वें दिन यानी मंगलवार को 10 करोड़ की कमाई की. जिसमें तेलुगु का योगदान 6.3 करोड़ रुपये, तमिल का 0.95 करोड़ रुपये और हिंदी का 2.94 करोड़ रुपये है. अब मूवी का टोटल कलेक्शन 106.34 करोड़ रुपये है. गेम चेंजर ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 51 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, लेकिन दुर्भाग्य से यह अपना रिकॉर्ड बरकरार नहीं रख पाई और वीकेंड पर इसमें भारी गिरावट देखने को मिली.

गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Game Changer Box Office Collection Day 1: 51 करोड़
Game Changer Box Office Collection Day 2: 21.6 करोड़
Game Changer Box Office Collection Day 3: 15.9 करोड़
Game Changer Box Office Collection Day 4: 7.65 करोड़
Game Changer Box Office Collection Day 5: 10 करोड़


Game Changer Total Collection: 106.15 करोड़

क्यों विवादों में फंस गई गेम चेंजर

इस बीच फिल्म विवाद में भी फंस गई है. वीकेंड के दौरान, ‘गेम चेंजर’ के निर्माताओं को फिल्म की पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई को कथित तौर पर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा. बॉक्स ऑफिस के शुरुआती अनुमानों से पता चलता है कि फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में वर्ल्डवाइड लगभग 80.1 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि, गेम चेंजर के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ने दुनिया भर में 186 करोड़ रुपये की आश्चर्यजनक कमाई की घोषणा की, जिससे इसे आलोचना और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. फिल्म में राम और कियारा के अलावा श्रीकांत, समुथिरकानी, सुनील, ब्रह्मानंदम और वेनेला किशोर अहम भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Game Changer: राम चरण ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पर्दे के पीछे…

यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Collection: राम चरण की गेम चेंजर फ्लॉप हुई या हिट, जानें 4 दिनों में कमाए कितने करोड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola