ePaper

Game Changer Box Office Collection: राम चरण की गेम चेंजर फ्लॉप हुई या हिट, जानें 4 दिनों में कमाए कितने करोड़

Updated at : 13 Jan 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Game Changer Box Office Day 5

Game Changer Box Office Day 5

Game Changer Box Office Collection: राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस पर धीमी गति से कमाई कर रहा है. आइये जानते हैं चार दिनों में इसने कितना कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

Game Changer Box Office Collection: शंकर की ओर से निर्देशित गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई करते हुए जहां 51 करोड़ की बंपर ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन कलेक्शन में बड़ा गिरावट दर्ज किया गया. हालांकि धीमी कमाई के साथ गेम चेंजर ने कमल हासन की इंडियन 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. एक्शन थ्रिलर में राम चरण और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं.

गेम चेंजर ने चौथे दिन की इतनी कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार गेम चेंजर ने चौथे दिन सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 3.7 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 92.2 करोड़ हो गया. अब जल्द ही मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. वीकेंड में फिल्म से जितनी उम्मीद थी, यह वैसा परफॉर्म नहीं कर पाई. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि गेम चेंजर मकर संक्रांति के मौके पर कुछ खास प्रदर्शन कर पाती है या नहीं.

गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Game Changer Box Office Collection Day 1: 51 करोड़
Game Changer Box Office Collection Day 2: 21.6 करोड़
Game Changer Box Office Collection Day 3: 15.9 करोड़
Game Changer Box Office Collection Day 4: 3.7 करोड़

Game Changer Total Collection: 92.2 करोड़

गेम चेंजर की क्या है कहानी

गेम चेंजर राम नंदन नाम के एक आईएएस अधिकारी की कहानी बताता है. फिल्म चुनावी राजनीति में भ्रष्टाचार की पड़ताल करती है, जिसमें सूर्या ने मोपीदेवी नामक एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका निभाई है. शंकर की ओर से निर्देशित, गेम चेंजर वर्तमान में भारतीय सिनेमा में सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. मुख्य सितारों के अलावा, फिल्म में एसजे सूर्या, नासर, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर और मुरली शर्मा सहित मजबूत सहायक कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- game changer movie review:कमजोर कहानी और आउटडेटिड ट्रीटमेंट ने बिगाड़ा गेम चेंजर का पूरा गेम

यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Day 2: दूसरे दिन भी राम चरण की फिल्म का जलवा बरकरार, कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola