Game Changer Box Office Day 2: दूसरे दिन भी राम चरण की फिल्म का जलवा बरकरार, कमाए इतने करोड़

Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Jan 2025 6:37 PM

विज्ञापन

Game Changer OTT Release

Game Changer Box Office Day 2: राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म गेम चेंजर ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे परर 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. आइये जानते हैं दूसरे दिन इसका क्या हाल है.

विज्ञापन

Game Changer Box Office Day 2: राम चरण और कियारा आडवाणी की लेटेस्ट फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया. शंकर की ओर से निर्देशित इस फिल्म में राम चरण ने 2 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है. इससे पहले वह एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर आरआरआर में दिखाई दिए थे. आइये जानते हैं दूसरे दिन मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

गेम चेंजर ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़

sacnilk के मुताबिक गेम चेंजर ने ओपनिंग डे पर करीब 51 करोड़ की कमाई की थी. जिसमें हिंदी वर्जन में 7.5 करोड़, तेलुगू में 41.25 करोड़, जबकि कन्नड़ और मलयालम ने क्रमशः 0.1 करोड़ रुपये और 0.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन शामिल है. अब दूसरे दिन मूवी ने सुबह और दोपहर के शोज को मिलाकर 12.33 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 63.33 करोड़ हो गया.

गेम चेंजर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Game Changer Box Office Collection Day 1: 51
  • Game Changer Box Office Collection Day 2: 12.33

Game Changer Total Collection: 63.33

क्या है गेम चेंजर की कहानी


फिल्म में चरण को राम नंदन के रूप में दिखाया गया है, जो एक पूर्व आईपीएस अधिकारी से जिला कलेक्टर बना है और वह एक उग्र स्वभाव का है, जो अपने पिता अप्पन्ना के भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र के दृष्टिकोण को कायम रखने के लिए आंध्र प्रदेश की मुख्यमंत्री बोब्बिली मोपिदेवी सहित भ्रष्ट राजनेताओं से मुकाबला करता है. शंकर की ओर से निर्देशित, गेम चेंजर वर्तमान में भारतीय सिनेमा में सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. मुख्य सितारों के अलावा, फिल्म में एसजे सूर्या, नासर, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर और मुरली शर्मा सहित मजबूत सहायक कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Day 1: राम चरण का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

यह भी पढ़ें- game changer movie review:कमजोर कहानी और आउटडेटिड ट्रीटमेंट ने बिगाड़ा गेम चेंजर का पूरा गेम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola