Gadar 2 बॉक्स ऑफिस पर होगी फ्लॉप, KRK बोले- सनी देओल की इस गलती से गई भैंस पानी में... जानें पूरा मामला

KRK On Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर 22 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब केआरके ने बताया कि गदर 2 को फ्लॉप होने से कोई नहीं बचा सकता है.
KRK On Gadar 2: खुद को फेमस क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते देखा जाता है. वह ट्विटर पर ट्वीट कर बताते रहते हैं कि फिल्म में क्या कमी है, आने वाली फिल्म फ्लॉप होगी या फिर हिट होगी. अब केआरके ने सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि इस फिल्म को फ्लॉप होने से कोई नहीं बचा सकता है.
दरअसल सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी हुआ है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दी है. इसके बैकग्राउंड के गाने और डायलॉग काफी एंटरटेनिंग थे. हालांकि अब केआरके ने द कपिल शर्मा शो को पनौती बताते हुए ट्वीट किया, ”आज टीम गदर 2 कपिल शर्मा शो की शूटिंग कर रही है! गई भैंस पानी मैं… अब इस फिल्म को ब्लॉकडस्टर बनने से कोई नहीं बचा सकता.”
Today Team #Gadar2 is shooting for Kapil Sharma show! Gayee Bhains Paani Main. Now nobody can save this film from becoming a BlockDuster.
— KRK (@kamaalrkhan) June 20, 2023
केआरके ने एक और ट्वीट में लिखा, ”मैं दोहराता हूं, अगर कपिल शर्मा शो पर किसी फिल्म का प्रचार किया जाता है, तो इसका मतलब है कि फिल्म निश्चित रूप से फ्लॉप हो जाएगी. कारण बहुत आसान है, अगर लोग कपिल के लिए कपिल की फिल्म नहीं देखेंगे तो कपिल के लिए कोई और फिल्म क्यों देखेंगे. फिल्मों के लिए कपिल सबसे पनौती इंसान हैं.”
I repeat, if a film is promoted on Kapil Sharma Show means that film will become a sure shot flop. Reason is very simple, If people don’t watch Kapil’s film for Kapil then why will they watch any other film for Kapil. Kapil is the most Panauti Insaan for films.
— KRK (@kamaalrkhan) June 21, 2023
Also Read: Gadar 2 Teaser: दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा तारा सिंह…गदर 2 का धमाकेदार टीजर आउट, देखें VIDEO
‘गदर 2’ का टीजर बीते दिनों रिलीज हुआ था. इसमें एक महिला की आवाज में डायलॉग बैकग्राउंड में सुनाई देती हैं, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.” इसके अलावा हम सनी देओल को इस बार हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील से दुश्मनों के साथ लड़ते देख सकते हैं. टीजर के अंत में एक्टर को किसी की कब्र पर रोते हुए देखा जा सकता है. वहीं इसके साथ ही वो घर आजा परदेसी… की तेरी मेरी एक जिंदड़ी बैकग्राउंड में बजता सुना जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




