Gadar 2 Teaser: दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा तारा सिंह…गदर 2 का धमाकेदार टीजर आउट, देखें VIDEO

Gadar 2 Teaser Out: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है. वीडियो में सनी देओल दुश्मनों के छक्के छुड़ाते दिख रहे हैं. वहीं डायलॉग पर जरूर सिनेमाघरों में सीटियां बजेगी.
Gadar 2 Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के सीक्वल में इस बार कई ट्विस्ट डाले गए हैं. जहां सनी जहां तारा सिंह की भूमिका निभाएंगे, वहीं अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म साल 2001 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था. अब फिल्म का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है.
‘गदर 2‘ के टीजर की शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.” इसके अलावा हम सनी देओल को इस बार हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील से दुश्मनों के साथ लड़ते देख सकते हैं. टीजर के अंत में एक्टर को किसी की कब्र पर रोते हुए देखा जा सकता है. वहीं इसके साथ ही वो घर आजा परदेसी… की तेरी मेरी एक जिंदड़ी बैकग्राउंड में बजता सुना जा सकता है.
गौरतलब है कि गदर 2 की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.
Also Read: Gadar 2: सनी देओल की फिल्म के सेट से जबरदस्त वीडियो LEAK, मैं निकला गड्डी लेके गाने पर डांस करते दिखे स्टार्स
गदर 2 प्रमुख रूप से तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत के बीच अटूट पिता-पुत्र के रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसे उनके माता-पिता प्यार से ‘जीते’ कहते हैं. भूमिका एक बार फिर अभिनेता उत्कर्ष शर्मा द्वारा दोहराई जाएगी, जो इस बार बड़े हो चुके हैं और भारतीय सैनिक की भूमिका निभाएंगे. खबरों की मानें तो कहानी 1970 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई कहानी में 20 साल का लीप लेगी. इस बार तारा सिंह अपनी प्यारी पत्नी सकीना के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे की जान बचाने के लिए सीमा पार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










