Gadar 2: सनी देओल की ऑनस्क्रीन बहू सिमरत कौर ने बोल्ड सीन के लिए ट्रोल होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये जिंदगी...

Published by : Divya Keshri Updated At : 04 Aug 2023 2:22 PM

विज्ञापन

सिमरत कौर अपनी बॉलीवुड फिल्म गदर 2 के रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रही है. सिमरत ने पहले डर्टी हरी और हिंदी फिल्म सोनी सहित कुछ तेलुगु फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने बोल्ड किरदार निभाया था.

विज्ञापन

Gadar 2: अमीषा पटेल और सनी देओल अभिनीत फिल्म गदर 2 ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. यह गदर: एक प्रेम कथा की रीमेक है जो 2001 में रिलीज हुई थी. फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसपर दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया. इसके गाने भी धीरे-धीरे रिलीज किए जा रहे है. बीते दिन ही “मैं निकला गड्डी लेके” का एक नया संस्करण रिलीज किया. मूवी में सकीना-तारा सिंह के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा निभा रहे है और उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार एक्ट्रेस सिमरत कौर निभा रही है. इस बीच सिमरत डर्टी हरी और फिल्म सोनी सहित कुछ तेलुगु फिल्मों में अपने पिछले काम के लिए ट्रोलिंग का सामना कर रही है. इसपर सिमरत ने चुप्पी तोड़ी है.

सिमरत कौर ने तोड़ी चुप्पी

सिमरत कौर अपनी बॉलीवुड फिल्म गदर 2 के रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रही है. सिमरत ने पहले डर्टी हरी और हिंदी फिल्म सोनी सहित कुछ तेलुगु फिल्मों में काम किया है, जिसमें उन्होंने बोल्ड किरदार निभाया था. अब गदर 2 जैसी पारिवारिक फिल्म में कास्ट किए जाने के लिए ट्रोल किया जा रहा है. इसपर एक्ट्रेस ने डीएनए इंडिया से बातचीत में कहा, ”मैं एक संवेदनशील और भावुक व्यक्ति हूं. जब मैं अभिनेत्री नहीं थी, तब भी मैं दूसरों को जज करती थी और सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करती थी. लेकिन मैं जानती हूं कि जब हम कोई घटिया टिप्पणी करते हैं तो इससे सामने वाले को ठेस पहुंच सकती है. इसलिए, मैं सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त करने से पहले हमेशा समझदार रही हूं.”

https://www.instagram.com/p/CqGHg1HPaOt/?img_index=1

मैं यह उम्मीद नहीं करती कि…

सिमरत कौर ने आगे कहा, ”मैं यह उम्मीद नहीं करती कि लोग रातों-रात मेरे बारे में अपने विचार बदल देंगे. हर किसी की अलग-अलग राय होती है. लोग इसे व्यक्त करने के लिए उत्तरदायी हैं और ये बिज़नेस का एक हिस्सा है. ये जिंदगी भर चलता रहेगा. आज किसी चीज के लिए, कल किसी और चीज़ के लिए. मेरे लिए, गदर 2 का हिस्सा बनना मेरे आसपास किसी भी तरह की नकारात्मकता से कहीं बड़ा है. जब फिल्म आएगी, तो उन्हें फिल्म और मेरा किरदार भी पसंद आएगा.”

https://www.instagram.com/p/CvMH9ZzLFA0/?hl=en

अमीषा पटेल ने कही थी ये बात

कुछ समय पहले सिमरत कौर को उनके पुराने फिल्मों में बोल्ड सीन करने को लेकर ट्रोल किया गया था. इसपर अमीषा पटेल ने उसका बचाव किया था. अमीषा ने एक ट्रोल को जवाब दिया था, जिसने गदर 2 में सिमरत कौर की कास्टिंग पर सवाल उठाया था, उन्होंने लिखा था, “आज पूरी शाम सिमरत कौर के आसपास की नकारात्मकता का बचाव करते हुए बिताई, जो गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा के साथ जोड़ी बना रही हैं.”!! एक लड़की होने के नाते मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि केवल सकारात्मकता फैलाएं और किसी लड़की को शर्मिंदा न करें! आइए नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें!!”

Also Read: Gadar 2 की रिलीज से पहले KRK ने दिया बड़ा बयान, कहा- अगर गदर 2 हिट है तो सनी देओल बड़े…

गदर 2 होगी इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज

गदर में सकीना नाम की एक मुस्लिम लड़की और एक भारतीय सिख लड़के तारा सिंह की प्रेम कहानी दिखाई गई थी. पहले पार्ट में तारा सिंह अपनी पत्नी सकीना को पाकिस्तान से लाने के लिए गया था. गदर 2 में तारा अपने बेटे जीते को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जाता है. मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इन दिनों एक्टर फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. सनी और अमीषा फिल्म को प्रमोट करने के लिए जयपुर पहुंचे थे. दोनों पिंक सिटी परकोटा स्थित हवा महल झरोखे में गए थे, जहां उन्होंने साथ में पोज दिया था. अपने पसंदीदा अभिनेताओं की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक भी उमड़ पड़े. कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली.

Also Read: Gadar 2 Vs OMG 2: ‘गदर 2’ पर भारी पड़ेगी ‘ओएमजी 2’ की दहाड़? बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान, KRK ने कही बड़ी बात

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola