Gadar 2 OTT Release: अभी तक नहीं देखी है सनी देओल की 'गदर 2', तो यहां जानिये ओटीटी पर कब होगी रिलीज

Gadar 2 OTT Release: सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं. फिल्म को लगभग सभी ने देखी होगी. हालांकि जो लोग मूवी के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. तो उन्हें इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा. आइये जानते हैं कब ये रिलीज होगी.
Gadar 2 OTT Release: सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 380 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. सुपरस्टार की फिल्म अजेय है और केवल अगर वे लोग जिन्होंने अभी तक सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देखी है, और ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो अभी आपको लंबा रूकना होगा, क्योंकि मेकर्स इसे दिवाली में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स दिवाली के समय गदर 2 को ओटीटी पर लाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि सिनेमाघरों में फिल्म की भारी सफलता को देखते हुए, निर्माताओं ने ओटीटी योजनाओं के बारे में सोचा भी नहीं है. फिल्म के सह-निर्माता ने टीओआई के हवाले से कहा कि इसके लिए कम से कम दो महीने का इंतजार करना होगा क्योंकि उन्होंने अभी तक इस पर कुछ भी फाइनल नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए