Gadar 2: 21 साल बाद फिर से सनी देओल संग काम करने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे कभी ऐसा...
Published by : Ashish Lata Updated At : 15 Jul 2023 9:15 PM
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की कहानी जानने को लेकर सभी की एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है. अब अमीषा ने सालों बाद सनी संग काम करने पर चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के सीक्वल में इस बार कई ट्विस्ट डाले गए हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा. जहां सनी जहां तारा सिंह की भूमिका निभाएंगे, वहीं अमीषा पटेल सकीना के रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म साल 2001 में अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है. हाल ही में गदर 2 का टीजर जारी किया गया था, जिसमें सनी पाजी किसी की कब्र के पास रोते हुए नजर आये थे. कहा जा रहा था कि ये कब्र सकीना की है, लेकिन अमीषा ने साफ कर दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है.
ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक गदर 2 की जमीनी स्तर पर जबरदस्त चर्चा है. अब अमीषा पटेल ने बॉलीवुडलाइफ संग बातचीत में कई खुलासे किये हैं. एक्ट्रेस ने कहा, “सकीना जैसा पसंदीदा किरदार मेरे प्रदर्शन में होना बहुत अच्छा लगता है. यह एक प्रतिष्ठित किरदार है. मुझे लगता है कि बहुत कम अभिनेत्रियों को ऐसी यादगार भूमिकाएं मिलती हैं.” अमीषा पटेल ने यह भी बताया कि कुछ सीक्वल फिल्में थीं, जिनमें ऑरिजिनल केरेक्टर को ऱखा गया. ज्यादातर में पूरी स्टारकास्ट को बदल दिया जाता है. जिसकी वजह से फिल्में नहीं चलती है. हालांकि गदर 2 में सब पुराने कैरेक्टर ही मौजूद हैं.”
https://www.instagram.com/p/CuTi–KIYLM/?hl=en
सनी देओल एक बार फिर तारा सिंह बनकर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वह काफी भावुक दिल वाले व्यक्ति हैं. जब अमीषा से पूछा गया कि क्या 21 साल बाद सनी के साथ काम करने में उन्हें कोई बदलाव महसूस हुआ, इसपर अभिनेत्री ने कहा, वह अधिक सुंदर, अधिक अद्भुत और उनके साथ काम करने में अधिक मजेदार हैं, मैं कह सकती हूं कि अब हम पहले से बेहतर दोस्त हैं. मुझे लगता है कि वह वास्तव में अधिक अद्भुत व्यक्ति बन गए हैं.” अभिनेत्री का कहना है कि जी स्टूडियोज़ के साथ काम करने में बहुत मजा आया. वह कहती हैं, “लेकिन सबसे आरामदायक बात हम दोनों के लिए तारा सिंह और सकीना के किरदारों को दोबारा देखना था.” अमीषा पटेल का कहना है कि फैंस ट्रेलर में उन्हें और अधिक देखेंगे, जो जल्द ही सामने आना चाहिए.
https://www.instagram.com/p/CtuFEMDouER/?hl=en
Also Read: अमीषा पटेल के आरोपों पर अब Gadar 2 के निर्माता अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा…
गदर 2 का टीजर हुआ था रिलीज
गदर 2 को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज बढ़ता ही जा रहा है. बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी किया गया था. जिसकी शुरुआत एक महिला की आवाज में डायलॉग से होती है, जो इस तरह है, ”दामाद है ये पाकिस्तान का, उसे नारियल दो, टीका लगाओ, वरना इस बार वो दहेज में पूरा लाहौर ले जाएगा.” इसके अलावा हम सनी देओल को इस बार हैंडपंप की जगह कार्ट व्हील से दुश्मनों के साथ लड़ते देख सकते हैं. टीजर के अंत में एक्टर को किसी की कब्र पर रोते हुए देखा जा सकता है. वहीं इसके साथ ही वो घर आजा परदेसी… की तेरी मेरी एक जिंदड़ी बैकग्राउंड में बजता सुना जा सकता है.
इन लोकेशंस पर हुई है गदर 2 की शूटिंग
गौरतलब है कि गदर 2 की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.
https://www.instagram.com/p/CtbOIzhoh0G/?hl=en
क्या होगी गदर 2 की कहानी
गदर 2 प्रमुख रूप से तारा सिंह और उनके बेटे चरणजीत के बीच अटूट पिता-पुत्र के रिश्ते पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसे उनके माता-पिता प्यार से ‘जीते’ कहते हैं. भूमिका एक बार फिर अभिनेता उत्कर्ष शर्मा द्वारा दोहराई जाएगी, जो इस बार बड़े हो चुके हैं और भारतीय सैनिक की भूमिका निभाएंगे. खबरों की मानें तो कहानी 1970 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई कहानी में 20 साल का लीप लेगी. इस बार तारा सिंह अपनी प्यारी पत्नी सकीना के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे की जान बचाने के लिए सीमा पार करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










