अमीषा पटेल के आरोपों पर अब Gadar 2 के निर्माता अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा…

Gadar 2
अमीषा पटेल के आरोपों पर अनिल शर्मा ने कहा, ”मुझे नहीं पता कि उन्होंने ये सब क्यों कहा. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि ये सब झूठ है, इनमें से कुछ भी सच नहीं है. साथ ही मैं अमीषा पटेल को भी धन्यवाद देना चाहूंगा. उन्होंने मेरे प्रोडक्शन हाउस को मशहूर बना दिया.”
निर्माता अनिल शर्मा इन-दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जिसमें तारा सिंह और सकीना की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाती नजर आएगी. हालांकि बीते दिनों अमीषा पटेल ने निर्माता और और उनकी प्रोडक्शन टीम पर कई तरह के आरोप लगाये थे. अब अनिल शर्मा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.
दरअसल कुछ हफ्ते पहले, अमीषा ने दावा किया था कि चंडीगढ़ में गदर 2 के सेट पर अव्यवस्था है. इसके लिए एक्ट्रेस ने अनिल के प्रोडक्शन हाउस को दोषी ठहराया था. उन्होंने यहां तकदावा किया कि मेकअप कलाकारों और कॉस्ट्यूम डिजाइनरों को प्रोडक्शन हाउस से “उनका उचित बकाया राशि तक नहीं मिलता है. अमीषा के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल शर्मा ने दैनिक भास्कर से कहा, ”मुझे नहीं पता कि उन्होंने ये सब क्यों कहा. मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि ये सब झूठ है, इनमें से कुछ भी सच नहीं है. साथ ही मैं अमीषा पटेल को भी धन्यवाद देना चाहूंगा. उन्होंने मेरे प्रोडक्शन हाउस को मशहूर बना दिया. इससे बड़ी बात क्या हो सकती है? हमारे नए प्रोडक्शन हाउस को मशहूर बनाने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं.”
ट्वीट्स की एक सीरीज में, अमीषा ने लिखा, ”फैंस की एक और चिंता अनिल शर्मा प्रोडक्शंस के संबंध में गदर 2 के अंतिम शेड्यूल के संबंध में हुई कुछ घटनाओं को लेकर है, जो मई के अंत में चंडीगढ़ में हुई थी!! कुछ प्रश्न थे कि कई तकनीशियनों जैसे मेकअप आर्टिस्ट, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर और अन्य को अनिल शर्मा प्रोडक्शंस से उनका उचित बकाया नहीं मिला !! हां, उन्होंने नहीं किया!! लेकिन @ZeeStudios_ ने कदम बढ़ाया और सुनिश्चित किया कि सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाए क्योंकि वे एक बहुत ही पेशेवर कंपनी हैं!”
Also Read: Ameesha Patel का विवादों संग है गहरा नाता, अपने पिता पर कर दिया था केस, जानें कैसा रहा उनका फिल्मी करियर
गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म का टीजर हाल ही में जारी किया गया था. जिसकी शुरुआत दर्शकों को 1971, लाहौर से परिचित कराने के साथ होती है. एक महिला को यह कहते हुए सुना जाता है कि वह पाकिस्तान का दामाद है और किसी को उसका भव्य स्वागत करना चाहिए अन्यथा वह लाहौर दहेज में ले जाएगा. एक मिनट लंबे टीजर में हमें सनी देओल के मजबूत पक्ष के साथ-साथ उनका कमजोर पक्ष भी देखने को मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










