ePaper

Flashback : बाइक चुराने में भी माहिर रहे हैं Salman Khan....खुद किया है इस बात का खुलासा

Updated at : 13 Jul 2021 1:59 PM (IST)
विज्ञापन
Flashback : बाइक चुराने में भी माहिर रहे हैं Salman Khan....खुद किया है इस बात का खुलासा

Flashback : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) कार और बाइक्स के शौकीन रहे हैं. उनके गैरेज में दुनिया के कई मशहूर मॉडल्स की बाइक्स और कारें हैं. ये बात किसी से छिपी नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सलमान खान के पास ना महंगी बाइक्स थी और ना ही कारें. पिता सलीम खान भी बहुत सख्त थे.

विज्ञापन

Flashback : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) कार और बाइक्स के शौकीन रहे हैं. उनके गैरेज में दुनिया के कई मशहूर मॉडल्स की बाइक्स और कारें हैं. ये बात किसी से छिपी नहीं है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब सलमान खान के पास ना महंगी बाइक्स थी और ना ही कारें. पिता सलीम खान भी बहुत सख्त थे.

वे सलमान को छोटी उम्र में महंगी गाड़ियों और बाइक देने के खिलाफ थे. उनका साफ फंडा था कि अगर आपको चाहिए तो आप खुद कमाओ और खरीदो और सलमान खान उस वक़्त स्ट्रगल कर रहे थे. लेकिन शौक था कि कार और बाइक में घूमने मिले. अब कार और बाइक मिले कहां से. सलमान के उस वक़्त कुछ दोस्त थे जिनके पास अच्छी बाइक्स थी लेकिन सलमान को वे चलाने के लिए नहीं देते थे. वे खुद ड्राइव करते थे. हां सलमान को पीछे सीट पर बिठा ज़रूर घुमाते थे.

https://www.instagram.com/p/CM4O7MdF-2a/

सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा अपने शो दस का दम में किया है कि कुछ दोस्तों के पास महंगी बाइक थी लेकिन वो चलाने नहीं देते थे. उनकी भी गलती नहीं थी अगर महंगी बाइक को कुछ हुआ तो घरवालों से मार पड़नी निश्चित थी लेकिन मैं कहां मानने वाला था. आखिरकार मैंने जुगाड़ ढूंढ ही लिया.

Also Read: Flashback : अपनी इस आदत की वजह से क्रिकेटर नहीं बन पाए Salman Khan….जानिए कौन भारतीय खिलाड़ी सलमान का था कोच

मैं अपने नाखून से अपने दोस्त की बाइक शुरू कर लेता था. उस पर घूमने के बाद उसे कहीं छोड़ आते थे. इस दौरान अगर दोस्त पुलिस को बाइक चोरी की शिकायत करवाता तो मैं खुद ही पुलिस को फोन कर बताता कि वह बाइक मैंने वहां खड़ी देखी है. आप देख लीजिए. कई बार मैंने ऐसा किया था.

Also Read: जब ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखी थी Malaika Arora, अजीब आउटफिट की वजह से हो गई थी बुरी तरह ट्रोल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola