क्या 'डॉन 3' से बाहर हो गए रणवीर सिंह? फरहान अख्तर ने दर्ज कराई शिकायत
Published by : Anushka Singh Updated At : 24 May 2026 11:25 AM
डॉन 3, फोटो - इंस्टाग्राम
Don 3: फिल्म 'डॉन 3' को लेकर बॉलीवुड में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह इस फिल्म से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद डायरेक्टर फरहान अख्तर ने उनके खिलाफ फिल्म एसोसिएशन में शिकायत दर्ज कराई है.
Don 3: फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आ रही है. खबरे आ रही हैं कि सुपरस्टार रणवीर सिंह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रहे हैं और वह इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं. रणवीर सिंह के अचानक फिल्म छोड़ने की वजह से फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर काफी नाराज बताए जा रहे हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज FWICE में रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
फिल्म संस्था ने जारी किया बयान, 25 मई को होगी बात
फरहान अख्तर की शिकायत मिलने के बाद फिल्म संस्था FWICE ने एक ऑफिशियल बयान जारी किया है. संस्था ने बताया है कि उन्हें यह शिकायत डायरेक्टर्स की एसोसिएशन (IFTDA) के जरिए मिली है, क्योंकि फरहान अख्तर उसके मेंबर हैं. अब इस पूरे मामले की जांच करने के बाद संस्था कल 25 मई यानी सोमबार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है, जहां इस विवाद पर खुलकर बात की जाएगी. इस अनबन की वजह से फिलहाल फिल्म का काम रोक दिया गया है.
आखिर क्यों हुआ फरहान और रणवीर के बीच विवाद?
चर्चा है कि रणवीर सिंह और मेकर्स के बीच फिल्म की स्क्रिप्ट और उसे बनाने के तौर-तरीकों को लेकर कुछ मतभेद चल रहे थे. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि रणवीर सिंह फिल्म में ज्यादा मारधाड़ और कड़क भाषा का इस्तेमाल चाहते थे, लेकिन फरहान अख्तर इस बात के लिए तैयार नहीं हुए. इसी आपसी असहमति के कारण दोनों के बीच बात बिगड़ गई और रणवीर सिंह ने फिल्म से हटने का फैसला कर लिया.
रणवीर सिंह मुआवजा देने के लिए भी थे तैयार
दावा यह भी है किया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही प्रोडक्शन कंपनी ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने इसकी तैयारियों पर काफी पैसा खर्च कर दिया था. अचानक फिल्म रुकने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मेकर्स रणवीर सिंह से करीब 40 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करने के बारे में सोच रहे थे. दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह इस नुकसान की रकम को भरने के लिए भी मान गए थे. अब इस पूरे मामले का सच कल होने वाली मीटिंग के बाद ही साफ हो पाएगा.
यह भी पढ़ें: स्टेज पर राम चरण से हुई बड़ी गलती, आधी रात को जसप्रीत बुमराह से मांगनी पड़ी माफी, वीडियो वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










