Divya Bharti मरने के बाद इन लोगों के सपने में आकर कहती थी ये बात, लाडला के सेट पर हुआ कुछ ऐसा कि डर गए थे सभी

Updated:
विज्ञापन
Divya Bharti मरने के बाद इन लोगों के सपने में आकर कहती थी ये बात, लाडला के सेट पर हुआ कुछ ऐसा कि डर गए थे सभी

दिव्या भारती को गुजरे कई साल बीत चुके हैं. लेकिन उनकी मौत कैसे हुई, ये अब तक एक मिस्ट्री बन हुई है. दिव्या 90 दशक की सबके खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी. उनकी मासूमियत पर हर कोई मरता था. अब हम आपको अभिनेत्री से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से बताएंगे.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) के निधन को आज कई वर्ष पूरे हो चुके है. हालांकि उनके निधन की गुत्थी आजतक सुलझ नहीं पाई है. हर कोई जानना चाहता था, कि आखिर उस दिन ऐसा क्या हुआ था. आज अगर वह इस दुनिया में होती तो उनका जन्मदिन होता. वह 25 फरवरी को इस दुनिया में आई और 5 अप्रैल को उनकी मौत हो गई. महज 19 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. आपको बता दें कि दिव्या की मुंबई में अपने घर की बालकनी से गिरने से मौत हो गई थी. दिव्या 90 दशक की सबके खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी. उनकी मासूमियत पर हर कोई मरता था.

साजिद संग दिव्या भारती ने की शादी

दिव्या भारती ने बहुत कम दिनों में अपने टैलेंट से एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी. शोला और शबनम के सेट पर एक्ट्रेस की मुलाकाच साजिद नाडियावाला से हुई. पहली नजर में दोनों को प्यार हो गया और इन्होंने सीक्रेटली शादी कर ली. हालांकि शादी के महज 1 साल के अंदर ही फ्लैट की खिड़की से गिरकर दिव्या भारती की मौत हो गई.

अपार्टमेंट से गिरकर हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्या भारती चेन्नई से शूटिंग करके 5 अप्रैल 1992 आई थी. उसके अगले ही दिन अभिनेत्री को फिर से दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए निकलना था. कहते है न जब मौत बुलाती है, तो इंसान का खुद पर बस नहीं रहता है, यही अभिनेत्री के साथ हुआ. दिव्या ने अपनी शूटिंग की डेट को आगे बढ़ा दिया. बाद में उन्होंने अपने दोस्तों को घर बुलाया और पार्टी की. कहा तो ये भी जाता है कि दिव्या ने उस दिन शराब पी रखी थी. वह दोस्तों संग बात करते-करते कब अपार्टमेंट की विंडों पर बैठ गई और उनका बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे नीचे गिर गई. दिव्या पीठ के बल गिरी थीं, जिसके कारण उनकी सांसे चल रही थी. हालांकि अस्पताल जाते-जाते उनकी मृत्यू हो गई.

अपनी मां के सपने में आती थी दिव्या भारती

दिव्या की मां ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मौत के बाद दिव्या हर रोज उनके सपनों में आती थी और उन्हें जगाया करती थी. उनकी मां के अलावा दिव्या की स्टोरी कवर कर रहीं पत्रकार वर्धा खान के भी सपने में दिव्या आती थी और कुछ कहने की कोशिश करती थी.

Also Read: Gadar 2 में तारा सिंह का बेटा ‘जीते’ निभायेगा ये दमदार रोल, एक गलती की वजह से पहुंच जाएगा पाकिस्तान
लाडला फिल्म के दौरान हुआ अजीब वाक्या

मौत के बाद दिव्या भारती की दो फिल्में रिलीज हुई. एक्ट्रेस ने लाडला फिल्म भी 90 प्रतिशित शूट कर लिया था. हालांकि बाद में इस फिल्म में श्रीदेवी को कास्ट किया गया. रिपोर्ट्स की मानें तो जब दिव्या भारती शूटिंग कर थी, तो वह एक डायलॉग बोलने में बार-बार फंस रही थी, बाद में जब श्रीदेवी ने शूटिंग शुरू की, तो वहो भी उसी डायलॉग में फंसने लगी. जिसके बाद क्र के सारे लोग डर गए थे.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola