Birthday पर दिशा पाटनी ने बिकिनी में शेयर की फोटो, पिंक स्विमसूट में कहर ढा रही एक्ट्रेस
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Jun 2021 2:29 PM
Disha Patani bikini photo on birthday : बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. दिशा वैसे तो हर लुक से फैंस को क्रेजी कर देती है, लेकिन उनकी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं. अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.
Disha Patani bikini photo on birthday : बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) आज अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. दिशा वैसे तो हर लुक से फैंस को क्रेजी कर देती है, लेकिन उनकी बिकिनी फोटोज सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं. अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने फैंस के साथ बेहद ग्लैमरस फोटो शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर पिंक बिकिनी में स्टनिंग फोटो पोस्ट की हैं. इस तसवीर को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है, सिर्फ एक पिंक फूल वाला इमोजी बनाया है. दिशा किसी समंदर किनारे रेत पर बैठी हुई नजर आ रही है. धूप से समंदर का पानी चमक रहा है. एक्ट्रेस के आस-पास कोई नहीं दिख रहा.
https://www.instagram.com/p/CQBWppRgLFb/
एक्ट्रेस की ये फोटो पर ताबड़तोड़ लाइक्स आ रहे है. अब तक इसपर 1,088,293 लाइक्स आ चुके है और ये बढ़ता ही जा रहा है. तसवीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, बीच बेबी. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, मैम थोड़ा पास से ले लेती पिक. एक यूजर ने लिखा, आप हर समय अपनी फोटोज से आग लगा देती है. उनकी बहन खूशबू पाटनी ने भी कमेंट कर लिखा, पिंकी. कई यूजर्स उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे है.
दिशा पाटनी अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती है. कुछ समय पहले उन्होंने समंदर में पोज देते हुए अपनी तसवीर शेयर की थी. इसमें एक्ट्रेस पानी के बीच दिख रही है. इसे शेयर कर कैप्शन में थ्रोबैक लिखा था. उनकी ये हटकर फोटो ने सोशल मीडिया पर कहर ढा दिया था.
https://www.instagram.com/p/CPpa473AvHn/
वहीं, टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी लॉकडाउन में जिम सेशन के बाद बाहर कार ड्राइव पर निकले थे, जिसके बाद उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया था. दोनों पर COVID-19 प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










