Dhurandhar OTT: फाइनली, ओटीटी पर रिलीज हुई ‘धुरंधर’, फिर भी भड़के फैंस, म्यूट डायलॉग्स और बड़े कट्स से दर्शक नाराज

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर ओटीटी पर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar OTT: रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. लेकिन फैंस फिल्म में की गई सेंसरशिप और 10 मिनट की कटौती से नाराज हैं. ‘A’ रेटिंग के बावजूद डायलॉग्स म्यूट करने पर फैंस काफी नाराज हो गए.

विज्ञापन

Dhurandhar OTT: वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ ओटीटी पर आ गई. आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ आखिरकार 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई. आधी रात को हुई इस रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जिन लोगों ने सिनेमाघरों में यह फिल्म मिस कर दी थी, वह इसे अब ओटीटी पर देख सकते हैं. इसके अलावा फिल्म तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई है. हालांकि ओटीटी रिलीज के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पांस कुछ ठीक नहीं है. किस वजह से यूजर्स नाराज हो गए, आपको बताते हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ‘धुरंधर’ हुई रिलीज

दर्शकों ने गौर किया कि नेटफ्लिक्स पर फिल्म का जो वर्जन दिखाया जा रहा है, वह पूरी तरह से ‘साफ-सुथरा’ यानी सेंसर किया गया है. फिल्म को ‘A’ (एडल्ट) रेटिंग मिलने के बावजूद इसमें कई बड़े बदलाव किए गए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस का आरोप है कि फिल्म से कुल 10 मिनट के महत्वपूर्ण सीन काट दिए गए हैं और गालियों वाले डायलॉग्स को म्यूट कर दिया गया है.

फैंस हुए नाराज

सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स की कड़ी आलोचना हो रही है. फैंस का कहना है कि वे ओटीटी पर ‘अनसेंसर्ड’ वर्जन की उम्मीद कर रहे थे. लोगों ने सवाल उठाया कि जब यह प्लेटफॉर्म 18 साल से ऊपर के दर्शकों के लिए है, तो यहां सेंसरशिप का क्या तर्क है? यूजर्स ने इसकी तुलना ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों से की, जिनमें कोई कट नहीं लगाए गए थे. उनका मानना है कि डायलॉग म्यूट करने से फिल्म का असली और ‘रॉ’ अनुभव खत्म हो गया है.

‘धुरंधर’ की कमाई

भारत में फिल्म ने 835.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में ‘धुरंधर’ ने 1300 से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

यह भी पढ़ेंMardaani 3 X Review: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ देखकर क्या बोले लोग? दर्शकों ने बताया फिल्म में कितना है दम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola