धुरंधर फिल्म पर ये क्या बोल गए जावेद अख्तर, बताया उन्हें कैसी लगी अदित्य धर की स्पाई थ्रिलर

Updated:
विज्ञापन

जावेद अख्तर और धुरंधर फिल्म का पोस्टर

धुरंधर फ्रैंचाइज एक ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. हालांकि कुछ लोगों को मूवी प्रोपगेंडा निकली. अब जावेद अख्तर स्पाई थ्रिलर के सपोर्ट में आए हैं.

विज्ञापन

आदित्य धर की धुरंधर फ्रैंचाइज ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया. इसने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया. हालांकि कई लोगों को मूवी प्रोपगेंडा लगी. अब, अनुभवी पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर फिल्म के बचाव में सामने आए

विज्ञापन

जावेद अख्तर को पसंद आई रणवीर सिंह की धुरंधर 2

हाल ही में एक इवेंट में, जब जावेद अख्तर से पूछा गया कि क्या रणवीर सिंह की जासूसी थ्रिलर फिल्म प्रोपगेंडा को बढ़ावा देती है, तो उन्होंने पत्रकारों संग बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं पता कि ‘प्रोपगेंडा फिल्मों’ का क्या मतलब होता है. उन्हें धुरंधर देखना बहुत पसंद आया, जो ‘एक बेहतरीन फिल्म’ थी. जावेद के अनुसार, पहली फिल्म दूसरी से बेहतर थी. अख्तर ने आगे कहा, “हर कहानी एक स्टैंड लेती है, लेकिन क्या कोई कहानी सिर्फ इसलिए प्रोपगेंडा बन जाती है, क्योंकि वह दर्शकों के एक वर्ग को पसंद नहीं आती?” उनके अनुसार, हर किसी को अपने विचारों का प्रोपगेंडा करने का अधिकार है.

धुरंधर 2 के बारे में

धुरंधर 2 ने दुनिया भर में 1,700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है. यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी. रणवीर के अलावा, इस जासूसी थ्रिलर में राकेश बेदी, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, गौरव गेरा, दानिश पंडोर, उदयबीर संधू जैसे अन्य कलाकार भी हैं.

धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद क्या बोली यामी गौतम

धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद, यामी गौतम ने ग्रैजिया से बात करते हुए आदित्य धर ने बारे में कहा, “मैंने उन्हें जीवन के विभिन्न चरणों से गुजरते देखा है, उतार-चढ़ाव और नाजुक दौर भी आए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन दौरों में हमने अपनी निराशा व्यक्त की हो या उसे जाहिर किया हो.” उन्होंने आगे कहा कि वे अपनी सफलता के लिए ईश्वर के आभारी हैं.

यह भी पढ़ें- ‘राजा शिवाजी’ का जलवा, ‘पैट्रियट’ की कमाई में गिरावट, ‘एक दिन’ रही कमजोर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola