Dhurandhar 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में गूंजी 'धुरंधर 2' की धूम, 'पठान' और 'जवान' भी रह गई पीछे
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Mar 2026 2:16 PM
रणवीर सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम
Dhurandhar 2 Worldwide Collection: फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए यह साफ है कि 'धुरंधर 2' अभी और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है. वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद है.
Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है. फिल्म की तेज रफ्तार कमाई ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है और ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि आने वाले समय में दूसरी फिल्मों के लिए इसका मुकाबला करना आसान नहीं होगा.
पहले हफ्ते में ही तोड़े पुराने रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और फिल्म की मजबूत कहानी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही दिनों में फिल्म ने अपने पहले पार्ट को भी पीछे छोड़ दिया. करीब एक हफ्ते में ही फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन करते हुए 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 10वें दिन लगभग 62 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. इसके साथ ही भारत में इसकी कुल कमाई करीब 778 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. वहीं वर्ल्डवाइड भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है और अब तक 1226.44 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. इससे पता चलता है कि फिल्म का क्रेज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बना हुआ है.
बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
‘धुरंधर 2′ ने कमाई के मामले में शाहरुख खान की फिल्मों ‘पठान’ (1048 करोड़ रुपये) और ‘जवान’ (1160 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है. इस उपलब्धि के साथ फिल्म ने खुद को साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल कर लिया है. जिस तेजी से फिल्म की कमाई बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. वीकेंड पर इसके कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद है, जिससे यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबे समय तक छाई रह सकती है.
यह भी पढ़ें– Dhurandhar 2: 10वें दिन भी नहीं थमी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, बॉक्स ऑफिस पर कायम दबदबा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










