राम चरण ने ‘धुरंधर 2’ को बताया दमदार और ग्रिपिंग, राकेश रोशन बोले- सिनेमा को बदलने वाली फिल्म

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर 2 (रणवीर सिंह), फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Dhurandhar 2: धुरंधर 2: द रिवेंज को इंडस्ट्री के बड़े सितारों से प्रतिक्रिया मिल रही है. एस शंकर, राम चरण और राकेश रोशन ने फिल्म की कहानी, निर्देशन और एक्टिंग की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

Dhurandhar 2: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज को फिल्म इंडस्ट्री के सितारों से खूब तारीफ मिल रही है. फिल्ममेकर एस शंकर, एक्टर राम चरण और निर्माता राकेश रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की सराहना की. इन सभी सितारों ने फिल्म की कहानी, एक्टिंग और निर्देशन को खास बताया और इसे भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा कदम माना.

विज्ञापन

राम चरण बोले – इंटेंस और ग्रिपिंग फिल्म

राम चरण ने लिखा, “#धुरंधरद रिवेंज बहुत ही रॉ, ग्रिपिंग और असरदार फिल्म है. आदित्य धर ने स्केल और इमोशन को बहुत ही शानदार तरीके से जोड़ा है. उन्होंने इस फिल्म के साथ कमाल कर दिया है. रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस जबरदस्त है, पूरी फिल्म में वह ध्यान बांधे रखते हैं. आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल ने भी मजबूत अभिनय किया है. सारा अर्जुन अपने रोल में बेहतरीन हैं. शाश्वत का म्यूजिक फिल्म को और ऊंचाई देता है. जियो स्टूडियोज और ज्योति देशपांडे को इस विजन को सपोर्ट करने के लिए बधाई. पूरी टीम को शुभकामनाएं.”

राकेश रोशन ने कहा -सिनेमा का नया दौर

राकेश रोशन ने लिखा, “मैंने अभी आदित्य धर की ऐतिहासिक फिल्म धुरंधर देखी. यह हम सभी फिल्मकारों को याद दिलाती है कि हमें सिनेमा को नए नजरिए से देखने और बदलने की जरूरत है. उन्होंने एक नया दौर शुरू किया है. इसे खतरे की तरह नहीं, बल्कि कहानी और मनोरंजन में जरूरी बदलाव के रूप में देखना चाहिए. समय आ गया था और आदित्य धर ने उम्मीद से बढ़कर काम किया है. भगवान उन्हें और ताकत दे.”

एस शंकर बोले-फिल्म ने अंत तक बांधे रखा

एस शंकर ने अपने पोस्ट में लिखा,“धुरंधर 2 को देखना एक शानदार अनुभव रहा. असली घटनाओं और किरदारों को जिस तरह फिक्शन के साथ जोड़ा गया है, वह कमाल है. मैं पूरी फिल्म में खोया रहा और इसकी लंबाई का बिल्कुल एहसास नहीं हुआ. आदित्य धर ने बहुत ही अलग और बोल्ड तरीके से फिल्म बनाई है, खासकर लंबे शॉट्स और सीन का इस्तेमाल बेहतरीन है. शाश्वत का म्यूजिक शानदार है. रणवीर सिंह की अलग तरह की परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस देखने लायक है. आर माधवन की एक्टिंग बहुत बारीक और प्रभावशाली है. कास्टिंग ने फिल्म को और ज्यादा असली बना दिया. पूरी टीम ने कमाल कर दिया. यह भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल है.”

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office Day 2: धुरंधर 2 का दूसरा दिन भी सुपरहिट, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola