धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका, 10वें दिन भी बंपर कमाई

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन 51.84 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कलेक्शन अब 767.76 करोड़ रुपये हो गया है. इसने ‘पुष्पा 2’, ‘छावा’ और ‘दंगल’ जैसे रिकॉर्ड तोड़ दिए और वर्ल्डवाइड 1151.22 करोड़ तक पहुंच गई.
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 10: रणवीर सिंह, संजय दत्त, माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों की दमदार स्टार कास्ट वाली ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई सरपट दौड़ रही है. ऐसे में जानें 10वें दिन की कमाई.
10वें दिन कमाई और बढ़ी
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने शुक्रवार को नौवें दिन 41.75 करोड़ रुपये कमाए थे और आज शनिवार को दसवें दिन इसने 51.84 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की. फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 767.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रिलीज से लेकर अब तक फिल्म ने हर दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा और वीकेंड पर कमाई में और इजाफा हुआ. इसके चलते उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह 800 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.
पिछले रिकॉर्ड हुए पीछे
19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद फिल्म ने पहले वीक में 674.17 करोड़ रुपये की कमाई की थी. 10वें दिन की कमाई में ‘धुरंधर 2’ ने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई के मामले में यह फिल्म आदित्य धर की पिछली हिट फिल्मों से आगे निकल गई. ‘पुष्पा 2’, ‘छावा’, ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’, ‘गदर 2’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड अब ‘धुरंधर 2’ के सामने फीका पड़ गया है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी धुआंधार
भारत में जबरदस्त प्रदर्शन के साथ-साथ फिल्म विदेशों में भी धमाका कर रही है. सैकड़ों थिएटर्स में चल रही यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1151.22 करोड़ रुपये हो चुका है. ओवरसीज में यह फिल्म 296 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और 300 करोड़ क्लब तक पहुंचने की राह पर है.
फिल्म का बजट लगभग 250–300 करोड़ रुपये था और इसने अपनी कमाई से दो गुना अधिक राजस्व हासिल कर ब्लॉकबस्टर का खिताब हासिल कर लिया है. दर्शक, क्रिटिक्स और बॉक्स ऑफिस आंकड़े सभी इसे इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म घोषित कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: बीमारी से जूझ रहीं सबा आजाद, इमोशनल पोस्ट में ऋतिक के सपोर्ट का किया जिक्र
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By पुष्पांजलि
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










