Dhoom 4: स्टाइलिश नए लुक में धूम 4 की कमान संभालेंगे रणबीर कपूर, साउथ इंडस्ट्री से खलनायक चुनेंगे मेकर्स, लेटेस्ट अपडेट

Updated:
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Dhoom 4

Ranbir Kapoor Dhoom 4

Dhoom 4: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर धूम 4 में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है. फिल्म के लिए मेकर्स फीमेल एक्ट्रेसेस की खोज कर रहे हैं. जबकि एक्टर मूवी में एकदम नये लुक में दिखेंगे.

विज्ञापन

Dhoom 4: रणबीर कपूर इन दिनों अपनी दो फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं. नितेश तिवारी की रामायण भाग 1 रणबीर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे. जबकि दूसरू तरफ एक्टर संजय लीला भंसाली की ओर से निर्देशित लव एंड वॉर की शूटिंग में बिजी हैं. फिल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल है, जो इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी. इसके अलावा अब सुनने में आ रहा है कि रणबीर धूम 4 में नजर आएंगे और इसकी शूटिंग अप्रैल 2024 में शुरू होगी.

धूम 4 में रणबीर कपूर नये लुक में आएंगे नजर

फिलहाल मुंबई में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ लव एंड वॉर की शूटिंग कर रहे हैं. सूत्रों की मानें तो धूम 4 की शूटिंग करने से पहले वह अपने सारे प्रोजेक्ट्स को कंप्लीट करना चाहते हैं. इंडिया टुडे को एक सूत्र ने बताया, “धूम 4 के लिए रणबीर को नया लुक लेना है और ये प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले अपने दोनों प्रोजेक्ट्स की शूटिंग वह खत्म कर देंगे. धूम 4 अप्रैल से फ्लोर पर जा सकती है. फिलहाल प्रोडक्शन टीम दो महिला लीड्स और एक खलनायक के सेलेक्शन में लगी हुई है. फिल्म में विलेन का रोल निभाने के लिए साउथ इंडस्ट्री से किसी को लेने का मेकर्स सोच रहे.”

रणबीर कपूर इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर

रणबीर कपूर धूम 4, लव एंड वॉर, रामायण भाग 1 के अलावा एनिमल पार्क को लेकर भी चर्चा में है. संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकता है. इस फिल्म में एक्टर एक अलग लुक और अंदाज में नजर आएंगे. वहीं, रामायण की बात करें तो फिल्म दिवाली 2026 में रिलीज हो सकती है. रणबीर राम बनेंगे और साउथ एक्टर यश, रावण के किरदार में दिखेंगे. फिल्म का बजट 835 करोड़ रुपये है. जबकि लव एंड वॉर 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें Ramayana में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर ? बॉलीवुड का ये दिग्गज एक्टर देगा जटायु को आवाज, लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें– Ranbir Kapoor: भरी महफिल में करण जौहर पर चिल्लाए रणबीर कपूर, बोले- बहरा नहीं हूं मैं… VIDEO VIRAL

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola