Dhoom 4 में 'धूम' मचाएंगे रणबीर कपूर, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा का कटा पत्ता, ये है लेटेस्ट अपडेट
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Sep 2024 1:43 PM
Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रणबीर, आदित्य चोपड़ा की मूवी धूम 4 में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर डिटेल्स सामने आ गई है.
Dhoom 4: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. रणबीर ने अपने जन्मदिन के दिन फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. फिल्म धूम 4 में रणबीर की एंट्री हो गई है. जी हां, धूम 2 का हिस्सा एक्टर बन गए है और ये जानकर उनके चाहने वाले काफी खुश होंगे. वाईआरएफ की धूम सफल फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है और अब जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन, आमिर खान के बाद रणबीर इसका हिस्सा बन रहे हैं. फिल्म को लेकर डिटेल्स सामने आई है.
आदित्य चोपड़ा लेकर आ रहे धूम 4
सबसे पहले जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा ने धूम में काम किया था, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी. उसके बाद धूम 2 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की एंट्री हुई. उसके बाद साल 2013 में धूम 3 में आमिर खान और कैटरीना कैफ फिल्म में नजर आए. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि, धूम फ्रेंचाइजी आदित्य चोपड़ा को बहुत पसंद है और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है. धूम 4 (धूम रीलोडेड) की स्क्रिप्ट आदित्य चोपड़ा ने विजय कृष्ण आचार्य मिलकर रेडी करेंगे. फिल्म में उनका विचार ऐसा सिनेमेटिक एक्सपीरियंस क्रिएट करना है, जो पहले कभी नहीं हुआ है. हालांकि मेकर्स ने कुछ कंफर्म अभी तक नहीं किया है.
धूम 4 के लिए रणबीर कपूर का नाम हुआ फाइनल
सूत्र की मानें तो धूम 4 के लिए रणबीर कपूर का नाम कंफर्म हो गया है. सूत्र ने बताया, ”रणबीर के साथ डिस्कशन काफी लंबे समय से चला रहा था. धूम 4 का आइडिया सुनने के बाद उन्होंने हमेशा इसमें दिलचस्पी दिखाई थी, और अब फाइनली वो कंफर्म हो गए है. आदित्य चोपड़ा को लगता है एक्टर धूम की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए परफेक्ट है.” वहीं, मूवी में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की वापसी नहीं हो रही है. धूम 4 में उनकी जगह नये और यंग एक्टर्स की एंट्री होगी, जो कॉप्स के रोल में दिखेंगे. फिलहाल मेकर्स ने कुछ कहा नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










