करण देओल-द्रिशा आचार्य की शादी के बाद धर्मेंद्र ने खास अंदाज में फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर की अनसीन फोटोज

बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार धर्मेंद्र ने ट्विटर पर कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें उन्होंने फैंस को करण देओल और द्रिशा आचार्य को आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, करण की शादी के लिए आप सभी को शुभकामनाए.’
सनी देओल के बेटे करण देओल ने 18 जून को अपनी बचपन की दोस्त द्रिशा आचार्य से शादी की. इसके बाद जोड़े ने उसी दिन शाम को एक रिसेप्शन भी दिया. जिसमें कई मशहूर स्टार्स पहुंचे थे. अब करण के दादा और अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए सभी फैंस और शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया. उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘दोस्तों, करण की शादी के लिए आप सभी को शुभकामनाए.’ अनुभवी अभिनेता ने इसके साथ कई हार्ट इमोजी भी लगाई.
धर्मेंद्र की ओर से शेयर की गई फोटोज में उनके दो अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं. पहले में वो अपने फिल्म के किसी कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरा किसी रिएलिटी शो का लग रहा है. फैंस उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, आपका बहुत सम्मान करता हूं, मेरे प्रिय धरम जी!!!” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”करण की शादी में आपका डांस बहुत बढ़िया था सर… लव यू सर और करण और द्रिशा को शुभकामनाएं”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”प्रिय अंकल, सुप्रभात!! आपके पोते की शादी के अवसर पर आप सभी को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लगा…”
Friends, great full to you all for your good wishes on Karan’s Marriage ceremony 💕💕💕💕💕💕💕🧿🙏 pic.twitter.com/hMEJEOuKQT
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 22, 2023
द्रिशा आचार्य प्रशंसित फिल्म निर्माता बिमल रॉय की परपोती हैं. वह कथित तौर पर दुबई में रहती है और एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के रूप में काम करती है. वह बिमल रॉय की बेटी रिंकी भट्टाचार्य की पोती हैं, जिनकी शादी फिल्म निर्माता बासु भट्टाचार्य से हुई थी. उनकी मां, चिमू बी. आचार्य, जो 1998 में दुबई चली गईं, एक पूर्व विज्ञापन कार्यकारी और मध्य पूर्व की इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक की प्रमोटर हैं.
Also Read: Tiku Weds Sheru Movie Review: कंगना रनौत की फिल्म है फुल पैसा वसूल… अवनीत कौर ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस
दूसरी ओर, करण देओल सनी देओल के बेटे और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते हैं. उन्होंने 2019 में पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म को सनी देओल ने लिखा और निर्देशित किया था और सनी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित किया गया था. वह अगली बार अपने 2 में दिखाई देंगे, जिसमें उनके दादा धर्मेंद्र और चाचा बॉबी देओल सहित उनके परिवार के सदस्य भी होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










