Deva Trailer: आमिर खान ने छोड़ी स्मोकिंग, तो रणबीर के बाद शाहिद कपूर ने किया सिगरेट…

Updated:
विज्ञापन
Deva Box Office Day 2

Deva Box Office Day 2

Deva Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ के ट्रेलर को लेकर अपडेट सामने आया है, जिसे जानने के बाद आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी.

विज्ञापन

Deva Trailer: साल 2024 में सुपरहिट फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ देने के बाद अब साल 2025 में शाहीद कपूर दमदार एक्शन और खतरनाक लुक से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्टर की हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ का धांसू ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद दर्शक फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस मच अवेटेड ट्रेलर पर खुद एक्टर ने एक खतरनाक पोस्टर शेयर करते हुए अपडेट दिया है, जिसे जानने और देखने के बाद आपकी एक्साइटमेंट फिल्म के लिए दोगुनी हो जाएगी. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

यहां देखें नया पोस्टर-

कब आएगा देवा का ट्रेलर?

शाहिद कपूर ने बीते दिन अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह फुल ऑन बियर्ड वाले लुक में सिगरेट पिटे हुए नजर आए हैं और उनके आखों के ऊपर और नीचे की तरफ खून से निशान भी है. उनका यह लुक एक दमदार और इंटेंस किरदार की तरफ इशारा कर रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहिद कपूर ने कैप्शन लिखा, ‘ट्रेलर अगले हफ्ते… देवा, रॉ हार्ड मास.’

यूए 16 प्लस मिली रेटिंग

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि इसका ट्रेलर दो मिनट 22 सेकंड लंबा है. वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की वेबसाइट के मुताबिक, इसके ट्रेलर को 8 जनवरी 2025 को प्रमाणित कर दिया गया था. साथ ही इसे ‘यूए 16 प्लस’ रेटिंग मिली है. ऐसे में अब फैंस को फिल्म के ट्रेलर से काफी उमीदें हैं.

देवा की रिलीज डेट

देवा फिल्म में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा इस फिल्म में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत जैसे एक्टर्स भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है निर्माण का कार्यभार जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने संभाला है. देवा एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

यह भी पढ़े: Jailer 2: रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल का टीजर रिलीज, 74 की उम्र में जबरदस्त एक्शन करते दिखे एक्टर

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola