Deva Box Office Collection Day 14: देवा 14वें दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप? जानें अबतक कितना हो गया कलेक्शन
Deva Box Office Collection Day 14
Deva Box Office Collection Day 14: शाहिद कपूर की हालिया रिलीज हुई फिल्म देवा बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. फिल्म मेकर्स की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. 14वें दिन मूवी का क्या रहा कलेक्शन, यहां जानिए.
Deva Box Office Collection Day 14: शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म देवा को रिलीज हुए 14 दिन हो गए. फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बाद फिल्म की कमाई में कमी आती गई. फिल्म में एक्टर एक पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखे हैं, जो एक बहुत बड़े केस की जांच करते है. जांच के दौरान कई बड़े राज खुलते है. आइए 14 दिनों के कलेक्शन के बारे में आपको डे वाइज बताते हैं.
देवा ने 14वें दिन किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार देवा ने 5.5 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की. 14वें दिन शाहिद कपूर की फिल्म ने 0.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
- देवा बॉक्स ऑफिस डे वन- 5.5 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस डे टू 6.25 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस डे थ्री- 7.25 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस डे फोर- 2.50 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस डे फाइव- 2.4 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस छठा दिन- 2.25 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस 7वां दिन- 1.85 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस 8वां दिन- 0. 8 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस 9वां दिन- 1.25 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस 10वां दिन- 1.3 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस 11वां दिन- 0.45 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस 12वां दिन- 0.45 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस 13वां दिन- 0.45 करोड़ रुपये
- देवा बॉक्स ऑफिस 14वां दिन- 0.40 करोड़ रुपये
टोटल कमाई फिल्म की- 33.50 करोड़ रुपये
लवयापा का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है?
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज के सात दिन बाद भी 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई. सैकनिल्क के अनुसार, सातवें दिन मूवी ने सिर्फ 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
- लवयापा कलेक्शन पहला दिन- 1.15 करोड़ रुपये
- लवयापा कलेक्शन दूसरा दिन- 1.65 करोड़ रुपये
- लवयापा कलेक्शन तीसरा दिन- 1.75 करोड़ रुपये
- लवयापा कलेक्शन चौथा दिन- 0.55 करोड़ रुपये
- लवयापा कलेक्शन पांचवां दिन- 0.55 करोड़ रुपये
- लवयापा कलेक्शन छठा दिन- 0.5 करोड़ रुपये
- लवयापा कलेक्शन 7वां दिन- 0.35 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन- 6.50 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- Deva Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की देवा 12वें दिन बाद हिट हुई या फ्लॉप? जानें अबतक का कलेक्शन
यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Box Office Day 5: फिल्म ने 5वें दिन की ताबड़तोड़ कमाई, पिछली लाइफटाइम कलेक्शन को छोड़ा बहुत पीछे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










