ePaper

Debraj Roy Death: बंगाली अभिनेता देबराज रॉय का निधन, 69 की उम्र में गंभीर बीमारी के चलते तोड़ा दम

Updated at : 18 Oct 2024 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
Debraj Roy Death: बंगाली अभिनेता देबराज रॉय का निधन, 69 की उम्र में गंभीर बीमारी के चलते तोड़ा दम

Debraj Roy Death: मशहूर बंगाली अभिनेता देबराज रॉय का गुरुवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में 69 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर पिछले कई वक्त से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. देबराज बंगाली दूरदर्शन और बंगाली सिनेमा का एक जाना माना चेहरा थे.

विज्ञापन

Debraj Roy Death: बंगाली फिल्मों के दिग्गज अभिनेता और मशहूर न्यूज रीडर देबराज रॉय की 17 अक्टूबर को कोलकाता के नर्सिंग होम में निधन हो गया. 69 वर्षीय एक्टर बंगाली दूरदर्शन और बंगाली सिनेमा का जाना-माना चेहरा थे. देबराज लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे जिसकी वजह से उनके शरीर के कई अंगों ने जवाब दे दिया था.

देबराज रॉय नेफ्रोलॉजिकल बीमारियों से थे पीड़ित

देबराज रॉय को पीटीआई रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीनों पहले दिमाग का दौरा पड़ा था. साथ ही वह नेफ्रोलॉजिकल समस्याओं से भी जूझ रहे थे. एक्टर के परिवार में सिर्फ उनकी पत्नी अनुराधा रॉय हैं, जो एक बंगाली एक्ट्रेस और चर्चित न्यूज रीडर थीं.

देबराज रॉय की फिल्में

मशहूर अभिनेता देबराज रॉय ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की साल 1970 की फिल्म ‘प्रतिद्वंदी’ से की थी. इसके बाद एक्टर मृणाल सेन की ‘कलकत्ता 71’ में नजर आए. इसके अलावा अभिनेता ‘अघात’, ‘इंकलाब’, ‘रन’, ‘भूत अद्भुत’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

ममता बनर्जी ने जताया शोक

देबराज रॉय की मौत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक जताया और उनके और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘अभिनेता देबराज रॉय के निधन से दुखी हूं. एक अभिनेता जिन्होंने हमारे प्रतिष्ठित निर्देशकों को गौरवान्वित किया, वह दूरदर्शन पर एक लोकप्रिय न्यूज रीडर भी थे. मैं उन्हें भवानीपुर के एक अच्छे इंसान के रूप में अच्छी तरह से जानती थी और उनके निधन से बहुत दुखी हूं. उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं. हमारी सांस्कृतिक दुनिया को आज क्षति हुई है.’

Also Read: Salman Khan को फिर मिली धमकी, कहा- 5 करोड़ दो, नहीं तो बाबा सिद्दीकी से भी हालत खराब होगी

Also Read: सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola