Chunky Panday Birthday: एक्टिंग से पहले रॉक बैंड का थे हिस्सा, ऐसे बने ‘बांग्लादेश के शाहरूख खान’

Chunky Panday Birthday: हाउसफुल के आखरी पास्ता आज 62 साल के हो गए हैं. चंकी पांडे का जन्म 26 सितंबर 1962 को मुंबई में हुआ था. चंकी पांडे एक्टर बनने से पहले एक रॉक बैंड का हिस्सा थे.
Chunky Panday Birthday: वो ‘मम्मा मिया’ कहते हैं, दर्शकों को कभी अपनी एक्टिंग से हंसाते हैं तो कभी डराते हैं. अब तक आप समझ ही गए होंगे हम किसकी बात कर रहे हैं. जी हां, हम बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बात कर रहे हैं. आज उनका 62वां जन्मदिन है. इस मौके पर आज हम एक्टर के कई दिलचस्प किस्सों से रूबरू कराएंगे.
चंकी पांडे का असली नाम
चंकी पांडे का जन्म 26 सितंबर 1962 को मुंबई में हुआ था. एक्टर का असली नाम चंकी नहीं बल्कि सुयश पांडे है. चंकी पांडे ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘आग ही आग’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने हाउसफुल जैसी कई फिल्मों में कॉमेडी रोल किया. तो वहीं, बेगम जान, अभय 2, साहो, कयामत: सिटी अंडर थ्रेट और प्रस्थानम जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार कर दर्शकों को डराया भी.
Also Read: Divya Dutta Birthday: जब मां ने जान पर खेलकर किडनैपिंग से बचाया, खतरनाक हादसे से बना फिल्मी सीन
Also Read: Prem Chopra Birthday: जब लोकल ट्रेन में अजनबी ने दे डाला एक्टिंग का ऑफर, एक गलती ने बना दिया खलनायक
एक्टिंग से पहले रॉक बैंड का हिस्सा थे
चंकी पांडे एक्टर बनने से पहले दो रॉक बैंड का हिस्सा भी रह चुके हैं. पहले एक्टर ने क्रॉस विंड्स नाम के रॉक बैंड को जॉइन किया था. उसके बाद वह दिल्ली के रॉक बैंड इलेक्ट्रिक प्लांट का हिस्सा बने. बता दें कि एक्टर-गायक ने इसी बैंड के साथ डायर स्ट्रेट्स के सुल्तान्स ऑफ स्विंग गाने का कवर वर्जन गाया था.
बांग्लादेश के ‘शाहरुख खान’
चंकी पांडे ने बॉलीवुड की अधिकतर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल किया है. लेकिन एक बांग्लादेशी फिल्म है, जिसमे एक्टर ने लीड रोल किया और वो फिल्म सुपरहिट साबित हुई. जिसके बाद वह बांग्लादेश के ‘शाहरुख खान’ से मशहूर हो गए. इस फिल्म का ऑफर एक्टर को साल 1995 के एक पार्टी के दौरान ऑफर हुई थी, जब वह वाशरूम गए थे. इसके बाद एक्टर के पास तमाम बांग्लादेशी फिल्मों की लाइन लग गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










