Box Office Report: सिकंदर की कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, चौथे दिन का कलेक्शन जान रह जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन

Sikandar Box Ofice Collection Day 6

Box Office Report: सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अपना क्रेज बरकरार रखने में नाकमयाब रही. 30 मार्च को रिलीज हुई फिल्म को लेकर पहले काफी उत्साह था, लेकिन रिलीज के बाद नेटिजन्स को भाईजान की एक्शन सीन्स पसंद नहीं आई. यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका असर देखने को मिल रहा है. हर दिन मूवी की कमाई में गिरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं चौथे दिन सिकंदर ने कितने करोड़ कमाए.

विज्ञापन

Box Office Report: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की ईद रिलीज सिकंदर जबरदस्त प्रमोशन और बेहतरीन स्टारकास्ट के बावजूद प्रभावशाली शुरुआत करने में नाकमयाब रही. फिल्म के कलेक्शन में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है. एक्शन ड्रामा को ईद का फायदा वीकडेज में जरा भी नहीं मिल रहा है. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म में पहली बार भाईजान रश्मिका संग स्कीन शेयर कर रहे हैं. आइये जानते हैं चौथे दिन मूवी की कमाई कितनी रही.

विज्ञापन

सिकंदर ने चौथे दिन की इतनी कमाई

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, सिकंदर ने चौथे दिन महज 9.78 करोड़ की कमाई की, जो उम्मीद के मुताबिक काफी कम है. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 84.25 करोड़ हो गया. ओपनिंग डे पर भी इससे जितनी उम्मीद थी, वैसी नहीं रही. इसने 26 करोड़ कमाए थे. दूसरे और तीसरे दिन एक्शन एंटरटेनर का कलेक्शन 29 करोड़ और 19.5 करोड़ रहा.

सिंकदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Collection Day 4: 9.75 करोड़

Sikandar Total Collection: 84.25 करोड़

छावा के बारे में

अब तक, विक्की कौशल की फिल्म छावा साल 2025 की सबसे बड़ी हिंदी हिट बनी हुई है, और सिकंदर के प्रदर्शन से पता चलता है कि यह छावा को कड़ी टक्कर नहीं दे पाएगी. सलमान की पिछली रिलीज टाइगर जिंदा है ने चौथे दिन 36.54 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि बजरंगी भाईजान ने 27.05 करोड़ रुपये कमाए थे. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. इस मूवी ने सलमान खान की पिछली ईद रिलीज किसी का भाई किसी की जान को पीछे छोड़ दिया, जिसने अपने पहले दिन 15 करोड़ रुपये कमाए थे.

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection: सनी देओल ने जाट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर 2 के बाद 400 या 500 करोड़…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola