Box Office Report: रेड 2, भूतनी, हिट 3 और रेट्रो में कौन निकली सबसे आगे? कलेक्शन देख चौंक जाएंगे आप

Published by : Ashish Lata Updated At : 07 May 2025 6:13 PM

विज्ञापन

Raid 2 vs Hit 3 vs Retro Box Office Report

Box Office Collection: 1 मई को सिनेमाघरों में एक नहीं बल्कि 4 फिल्में रिलीज हुई. इस लिस्ट में अजय देवगन की रेड 2, रेट्रो, हिट द थर्ड केस और द भूतनी शामिल है. आइये आपको बताते है इन फिल्मों में से किसने दर्शको को सबसे ज्यादा आकर्षित किया और बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी.

विज्ञापन

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस चार्ट्स में नंबर 1 पर आने के लिए फिल्मों के बीच कम्पटीशन अक्सर देखा जाता है, लेकिन इस बार 4 फिल्मों के सिनेमाघरों में रिलीज होने पर ये प्रतिस्पर्धा अधिक हो गई. जिसमें साउथ की फिल्में बॉलीवुड को जबरदस्त टक्कर देते नजर आई. हम आपको बॉक्स ऑफिस की ताजा अपडेट देते हुए इन फिल्मों की ओपनिंग वीकेंड के बाद की कमाई बताने जा रहे है. आइये जानते है किस मूवी ने कितने करोड़ का कारोबार किया है.

किस फिल्म ने की सबसे अधिक कमाई

रेट्रो, हिट द थर्ड केस और द भूतनी को पीछे छोड़ते हुए राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित और अजय देवगन स्टारर रेड 2 ने दुनियाभर में 108 करोड़ रूपए की कमाई की है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 81 करोड़ रूपए का कारोबार किया है. यही नहीं, रेड 2 की बंपर कमाई के सामने सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्में जाट और केसरी चैप्टर 2 फीकी और बेदम नजर आई.

कैसा रहा बाकी फिल्मों का हाल

साउथ इंडस्ट्री की फिल्म हिट द थर्ड केस, रेड 2 के बाद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. मूवी ने विश्वभर में 58 करोड़ का कारोबार किया है. इसके बाद आती है एक और साउथ की फिल्म रेट्रो. सूर्या, पूजा हेगड़े और श्रेया सरन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 48 करोड़ रूपए का कारोबार किया. वही संजय दत्त और मौनी रॉय स्टारर द भूतनी दर्शको को अपने तरफ आकर्षित करने में बुरी तरह मात खा गयी और विश्वभर में केवल 4 करोड़ का कारोबार कर पाई.

यह भी पढ़ें- Jaat की तूफानी कमाई, सनी देओल ने तोड़े कई रिकॉर्ड, लेकिन इन ब्लॉकबस्टर से रह गई पीछे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola