Box Office Report Card: 2025 की ये फिल्में हुई ब्लॉकबस्टर, तो बिग बजट के होने बाद भी इन मूवीज पर लगा फ्लॉप का लेबल

Updated:
विज्ञापन
Box Office Report Card

Box Office Report Card

Box Office Report Card: 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म विक्की कौशल स्टारर छावा है. इसने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी. वहीं स्काई फोर्स और द डिप्लोमैट जैसी फिल्में फ्लॉप भी हुई. आइये जानते हैं इस साल का फर्स्ट पार्ट हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए फ्लॉप रहा या हिट.

विज्ञापन

Box Office Report Card: साल 2025 का फर्स्ट हाफ खत्म हो चुका है और इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री में कई बिग बजट फिल्में रिलीज हुई, जिसने तगड़ी कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए. वहीं कुछ ऐसी फिल्मों ने भी दस्तक दी, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर बज तो काफी था, लेकिन यह क्रिटिक्स और दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और फ्लॉप हो गई. लिस्ट में सलमान खान की सिकंदर से लेकर द डिप्लोमैट और स्काई फोर्स शामिल है.

ये हैं साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

2025 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म विक्की कौशल स्टारर “छावा” है, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 557 करोड़ रुपये की कमाई की. साल की दूसरी सफलता सनी देओल स्टारर ‘जाट’ के रूप में मिली, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 86 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म ने हिट नंबर तो बनाए, लेकिन हाई बजट के कारण, बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई.

साल 2025 में रिलीज हुई कौन सी फिल्में हिट और फ्लॉप हुई

फिल्म का नामबजटबॉक्स ऑफिस कलेक्शनफ्लॉप/हिट
छावा140 करोड़547.4 करोड़ब्लॉकबस्टर
सिकंदर200 107.35फ्लॉप
रेड 2
120
158हिट
केसरी चैप्टर 2
150
85.2फ्लॉप
जाट100
84.32
औसत
हाउसफुल 5
240
165.4औसत
भूल चूक माफ
60
66.6 हिट
मेरे हसबैंड की बीवी60
9.65
फ्लॉप
द भूतनी
50 

6.2
फ्लॉप
ग्राउंड जीरो50 6.75फ्लॉप
इमरजेंसी
60
16.9 फ्लॉप
स्काई फोर्स140109.8औसत
द डिप्लोमैट
50
32.8फ्लॉप

सेमी हिट और फ्लॉप हुई ये फिल्में

इसके अलावा अक्षय कुमार स्टारर ‘केसरी 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 91 करोड़ रुपये की कमाई की और सेमी-हिट का खिताब हासिल किया. वहीं अजय देवगन ने रेड 2 के साथ एक क्लीन हिट दी, क्योंकि फिल्म ने 165 करोड़ रुपये की कमाई की. 200 करोड़ के बजट में बनी सिकंदर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और ये फ्लॉप हुई.

हाउसफुल 5 बनी सेमी हिट

फिर थियेटर्स में अक्षय कुमार की कॉमिक फिल्म हाउसफुल 5 आई, हाई बजट मूवी होने के कारण इसने औसत का तमगा हासिल किया. 170 करोड़ रुपये से थोड़ी कम की लाइफटाइम कमाई के साथ, हाउसफुल 5 बॉक्स-ऑफिस पर औसत कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी.

इन फिल्मों पर लगा फ्लॉप का लेबल

इस बीच, स्काई फोर्स, डिप्लोमैट, मां, इमरजेंसी, देवा, मेरे हसबैंड की बीवी, क्रेजी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, सिकंदर, ग्राउंड जीरो और द भूतनी जैसी फिल्में निराशाजनक कलेक्शन के बीच फ्लॉप साबित हुई. कईयों की कहानी को तो दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन वर्ड ऑफ माउथ अच्छी नहीं मिलने की वजह से यह पिट गई.

बिग बजट फिल्मो की हालत हुई टाइट

साल 2025 में सबसे बड़ा झटका सिकंदर, केसरी चैप्टर 2 और हाउसफुल 5 जैसी फिल्मों को लगा है, क्योंकि इसको मेकर्स ने हाई बजट में बनाया और दमदार स्टारकास्ट जोड़े, लेकिन जबरदस्त पब्लिसिटी के बावजूद दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींजने में ये नाकमयाब रही. फिल्में चली जरूर, लेकिन अपना बजट निकालने में नाकमयाब हुई. वहीं राजकुमार राव की भूल चूक माफ कम बजट में बनी थी और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

क्यों फ्लॉप हुईं बड़ी फिल्में?

  • कमजोर स्क्रिप्ट और दोहरावदार कहानी
  • ओवरहाइप्ड प्रमोशन, लेकिन कंटेंट में दम नहीं
  • दर्शकों की बदलती पसंद, जिसमें कुछ नया कंटेंट

2025 की रिपोर्ट कार्ड ने यह साफ कर दिया है कि सिर्फ पैसा बहाने से फिल्म नहीं चलती. दर्शक अब स्मार्ट हैं, वो अच्छी कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और रियल फीलिंग्स से ही जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Kiara Advani Sidharth Malhotra Baby: मम्मी-पापा बने सिद्धार्थ-कियारा, जानें बेबी गर्ल हुई या बॉय

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola