Box Office Report: मंजुलिका के डर से बाजीराव सिंघम की हालत हुई टाइट, 13वें दिन कमाए इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 collection

Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 collection

Box Office Report: कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 और अजय देवगन की सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर बेहतर परफॉर्म कर रही है. आइये जानते हैं मूवी ने 13वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Box Office Report: दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखा गया. जहां दो बड़ी फिल्में आपस में भिड़ी. पहला अजय देवगन और रोहित शेट्टी स्टारर सिंघम अगेन और दूसरा कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 थी. दोनों ही मूवीज कमाई के मामले में हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है. कॉप ड्रामा और हॉरर कॉमेडी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं. आइये जानते हैं बुधवार को मूवीज ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

सिंघम अगेन ने कमाए कितने करोड़

रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित कॉप एक्शन ड्रामा ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की थी. इसकी कहानी को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिसपांस मिला. फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं 13वें दिन इसमें लगभग 3.50 करोड़ रुपये और जुड़ गए. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की कुल कमाई अब 217.65 करोड़ रुपये हो गई है. सिंघम अगेन ने महाराष्ट्र और गुजरात में बेस्ट परफॉर्म किया, जबकि बिहार और यूपी बेल्ट में इसे झटका लगा.

सिंघम अगेन ने कमाए कितने करोड़

सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक 1- 173 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 8 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 12.25 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 13.5 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 4.25 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 3.50 करोड़
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 3.15 करोड़

सिंघम अगेन की कुल कमाई- 217.65 करोड़ है.

भूल भूलैया 3 का क्या है हाल

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित स्टारर भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर हर दिन अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पहले हफ्ते में सिंघम अगेन को कड़ी टक्कर देने के बाद, हॉरर-कॉमेडी ने दूसरे हफ्ते में तेजी पकड़ी और देशभर में सबसे बेहतर कमाई की. 13वें दिन भूल भूलैया 3 ने 3.85 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 212.10 हो गया.

भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला वीक- 158.25 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 9.25 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 15.5 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 16 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 5 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 4.25 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 13- 3.85 करोड़

भूल भुलैया 3 की कुल कमाई- 212.10 करोड़

Also Read- Box Office Report: रूह बाबा ने बाजीराव सिंघम को दी मात, जानें 12वें दिन का कलेक्शन

Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola