Box Office Report: रूह बाबा ने बाजीराव सिंघम को दी मात, जानें 12वें दिन का कलेक्शन

Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Nov 2024 8:05 AM

विज्ञापन

Box Office Report

Box Office Report: अजय देगवन की सिंघम अगेन और कार्तिक आर्यन की भूल भूलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. आइये जानते हैं मंगलवार को मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.

विज्ञापन

Box Office Report: दिवाली पर रिलीज हुई सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया. यही वजह है कि ये सुपरहिट बनकर उभरी और हर दिन के साथ इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मंगलवार को मूवीज ने कितनी कमाई की है, इसकी डिटेल्स सामने आ गई है.

सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए कितने करोड़

रोहित शेट्टी की ओर से निर्देशित, सिंघम अगेन में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान जैसे कलाकारों की टोली है. कॉप ड्रामा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया था. हालांकि दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. 12वें दिन सिंघम अगेन ने 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 200.50 हो गई.

सिंघम अगेन ने कमाए इतने करोड़

  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वीक 1- 173 करोड़
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 8 करोड़
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 12.25 करोड़
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 13.5 करोड़
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 4.25 करोड़
  • सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 3.50 करोड़

सिंघम अगेन की कुल कमाई- 214.50 करोड़ है.

कार्तिक आर्यन की फिल्म ने मंगलवार को किया कितना कलेक्शन

कार्तिक आर्यन की हॉरर-कॉमेडी, भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. अनीस बज्मी की ओर से निर्देशित इस फिल्म ने 12वें दिन 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 208.25 करोड़ हो गया है.

भूल भुलैया 3 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला वीक- 158.25 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8- 9.25 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9- 15.5 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10- 16 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 11- 5 करोड़
भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12- 4.25 करोड़

भूल भुलैया 3 की कुल कमाई- 208.25 करोड़

Also Read- Singham Again: सिंघम अगेन की सफलता पर अजय देवगन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- एक आर्दश पुलिसवाला…

Also Read- Box Office Report: रूह बाबा ने उड़ाई बाजीराव सिंघम की नींद, जानें 10वें दिन कौन रहा आगे

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola