Border में सनी देओल संग काम करने पर को-स्टार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो राजा आदमी…

Puneet Isaar on working with Sunny Deol In Border
Border में सनी देओल के साथ काम करने वाले पुनीत इस्सर ने बताया कि सनी देओल असली राजा हैं, शूटिंग पर स्टाइल में ट्रैवल करते हैं लेकिन कभी प्रोड्यूसर से खर्च नहीं लेते. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा.
Border: सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बीच 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ में जाट एक्टर के साथ काम करने वाले दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनके साथ अपने अनुभव साझा किए. सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में पुनीत इस्सर ने सनी देओल की प्रोफेशनलिज्म और रॉयल बिहेवियर की तारीफ की.
‘सनी देओल राजा आदमी हैं…’
पुनीत ने कहा, “सनी राजा आदमी है. वो जहां जाता है राजा की तरह जाता है. उसका पूरा ग्रुप चलता है. उसके शेफ भी आते हैं, बैडमिंटन का कोर्ट भी होगा, पूरा जिम जाएगा.’ जब उनसे सवाल किया गया कि क्या सनी अपनी चीजों से भरा ट्रक लेकर सफर करते हैं, तो पुनीत ने कहा, ‘वह आपसे पूछेगा कि मैं इतना सारा वजन लेकर यात्रा कर रहा हूं, अगर कोई ऐसी चीज है जिसे आप भी ले जाना चाहते हैं तो वह उसे भी लोड कर सकता है.”
‘उन्हें इंडस्ट्री में बाकियों से अलग बनाता…’
उन्होंने आगे कहा, “वो दूसरों की भी मदद करते हैं, पूछते हैं अगर आपको कुछ भेजवाना हो तो मैं साथ भिजवा दूं.” पुनीत का मानना है कि सनी देओल का यह अंदाज उन्हें इंडस्ट्री में बाकियों से अलग बनाता है. उन्होंने मुस्कराते हुए जोड़ा, “वो असली सम्राट हैं.”
जब उनसे फिल्मों के बढ़ते बजट और एक्टर्स के एंटोरेज कॉस्ट (स्टाइलिस्ट, पर्सनल शेफ, फिटनेस टीम) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, “सनी देओल और सलमान खान जैसे एक्टर्स खुद इन चीजों का खर्च उठाते हैं क्योंकि ये उनके लिए जरूरी है. उन्हें काम करना है, फिट रहना है, लेकिन वो इसका बोझ किसी और पर नहीं डालते.”
‘हर दौर में बड़े सितारे…’
पुनीत इस्सर ने बताया कि ये कोई नई बात नहीं है. उन्होंने कहा कि पुराने जमाने के सुपरस्टार्स जैसे राजेश खन्ना, धर्मेंद्र, विनोद खन्ना, शत्रुघ्न सिन्हा और दिलीप कुमार भी हमेशा अपने साथ एक पूरी टीम रखते थे. वह बोले, “हर दौर में बड़े सितारे अपने लोगों से घिरे रहते थे, फर्क बस इतना है कि आज की इंडस्ट्री इसे अलग तरीके से देखती है.”
यह भी पढ़े: Ramayana Teaser: ‘रामायण’ का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर रिलीज, रणबीर-यश की टक्कर ने जीता फैंस का दिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










