Border 2 को लेकर आया अपडेट, सनी देओल की मूवी को रियलिस्टिक बनाने के लिए निर्देशक करेंगे ये काम

Updated:
विज्ञापन
Border 2 Update

Border 2 Update

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर नयी जानकारी सामने आयी है. फिल्म की शूटिंग नवंबर से शुरू हो जाएगी.

विज्ञापन

Border 2: फैंस को इन दिनों सबसे ज्यादा ‘बॉर्डर 2’ का इंतजार है. सनी देओल स्टारर मूवी में कुछ दिन पहले ही दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन की एंट्री हुई है. फिल्म का पहला पार्ट 1997 में रिलीज हुआ था, जिसमें सनी के अलावा जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, पूजा भट्ट, अक्षय खन्ना, पुनित इस्सर, राखी जैसे स्टार्स ने काम किया था. ये उस समय की सुपरहिट फिल्मों में से एक है. अब ‘बॉर्डर 2’ को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

‘बॉर्डर 2’ को लेकर क्या अपडेट सामने आया ?

सनी देओल की मूवी ‘बॉर्डर 2’ को लेकर नयी जानकारी सामने आयी है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, ‘बॉर्डर 2’, 25 नवंबर से नार्थ इंडिया में फ्लोर पर जाने वाली है. अनुराग सिंह और उनकी टीम इस वीक के अंदर स्थानों की खोज शुरू करने जा रहे हैं. इसमें जम्मू और श्रीनगर के दो जगहों को पहले से ही मुख्य लोकेशन के तौर पर चुना गया है.

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग कहां होगी ?

‘बॉर्डर 2’ असली लोकेशन पर शूट होगी, जिसमें कुछ एक्शन सीन और नाटकीय मोंमेंट होंगे, जो फिल्म की वास्तविकता को बढ़ाएंगे. इसका उद्देश्य एक हाई-एनर्जी लेकिन प्रामाणिक वॉर फिल्म बनाना है. भूषण कुमार, जेपी दत्ता और डायरेक्टर अनुराग सिंह पूरी तरह से फिल्म को लेकर प्रतिबद्ध है, ताकि दर्शकों को एक गर्व महसूस कराएगा. साथ ही ‘बॉर्डर’ की विरासत को भी सम्मान दिलाएगा.

कब होगी ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज ?

‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग नवंबर से मई तक चलेगी. इसे गणतंत्र दिवस 2026 पर रिलीज किया जा सकता है.

दिलजीत दोसांझ ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में शामिल होने पर क्या कहा था?

‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत के शामिल होने को लेकर सनी देओल ने अपडेट शेयर किया था. एक वीडियो उन्होंने पोस्ट किया था, जिसमें दिलजीत की आवाज आती है, जिसमें वो कहते हैं, “इस देश के तरफ उठने वाली हर नजर झुक जाती है खौफ से, इन सरहदों पर जब गुरु के पास पहरा देते हैं.”

Also Read- Border 2: गदर 2 के बाद सनी देओल लेकर आ रहे बॉर्डर 2, कहा- एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे…

Also Read- Border 2 के लिए सनी देओल लेंगे 50 करोड़! Gadar 2 के बाद इस फिल्म में एक्टर दुश्मनों के करेंगे दांत खट्टे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सनी देओल की मूवी 'बॉर्डर 2' को लेकर नयी जानकारी सामने आयी है. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, 'बॉर्डर 2', 25 नवंबर से नार्थ इंडिया में फ्लोर पर जाने वाली है. अनुराग सिंह और उनकी टीम इस वीक के अंदर स्थानों की खोज शुरू करने जा रहे हैं. इसमें जम्मू और श्रीनगर के दो जगहों को पहले से ही मुख्य लोकेशन के तौर पर चुना गया है.