Border 2: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ के फैन बने ऋतिक रोशन, पोस्ट शेयर कर बोले- दिल को छू गई
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 28 Jan 2026 3:35 PM
ऋतिक रोशन ने बॉर्डर 2 पर कहा, फोटो- इंस्टाग्राम
Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को दर्शकों के साथ-साथ सेलेब्स से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब इस लिस्ट में ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर फिल्म की जमकर तारीफ की है.
Border 2: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर ‘बॉर्डर 2’ सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस वॉर-ड्रामा की कहानी, दमदार डायलॉग्स और इमोशनल सीन्स ने लोगों के दिल जीत लिए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने फिल्म की तारीफ करते हुए पूरी टीम को बधाई दी थी. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन भी शामिल हो गए हैं. आइए बताते हैं उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा.
ऋतिक रोशन भी बने ‘बॉर्डर 2’ के फैन
मंगलवार शाम ऋतिक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बॉर्डर 2 बहुत पसंद आई, दिल को छू गई. पूरी टीम को बधाई.”

आलिया भट्ट ने लिखा था इमोशनल नोट
ऋतिक से पहले आलिया भट्ट भी बॉर्डर 2 की जमकर तारीफ कर चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए पूरी कास्ट और मेकर्स की सराहना की. आलिया ने लिखा कि यह एक खूबसूरत फिल्म है और सभी कलाकारों ने शानदार परफॉर्मेंस दी है. खास तौर पर उन्होंने वरुण धवन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने हर फ्रेम में दिल और आत्मा झोंक दी है.
बॉर्डर 2 की जरूरी डिटेल्स
अनुराग सिंह की निर्देशित और सह-लिखित बॉर्डर 2, जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और जे.पी. फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं.
पहली फिल्म जहां सिर्फ भारतीय सेना पर केंद्रित थी, वहीं बॉर्डर 2 में मल्टी-फ्रंट वॉर स्टोरी दिखाई गई है, जिसमें भारतीय सेना के साथ-साथ वायु सेना और नौसेना की भी अहम भूमिका है.
बॉर्डर 2 स्टार कास्ट
फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के किरदार में नजर आ रहे हैं. वह वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी द्वारा निभाए गए युवा सैनिकों के कमांडिंग ऑफिसर, मेंटर और इमोशनल एंकर की भूमिका में हैं. उनके दमदार डायलॉग्स और स्क्रीन प्रेज़ेंस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.
बॉर्डर 2 में मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










