Border 2 Advance Booking Update: रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में दर्शकों का दिखा ब्लॉकबस्टर मूड, 48 घंटों में काम लिए इतने करोड़ रुपए

Published by : Shreya Sharma Updated At : 21 Jan 2026 3:34 PM

विज्ञापन

बॉर्डर 2 एडवांस बुकिंग

Border 2 Advance Booking Update: सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. 48 घंटे में एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं और ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग 3.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन

Border 2 Advance Booking Update: 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा रही है. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही दर्शकों ने टिकटें खरीदना शुरू कर दिया है. सिर्फ 48 घंटे के अंदर एक लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जो किसी भी फिल्म के लिए एक मजबूत शुरुआत मानी जाती है. फिल्म की एडवांस बुकिंग सोमवार सुबह शुरू हुई थी और बुधवार सुबह तक इसके आंकड़े ट्रेड सर्कल में चर्चा का विषय बन गए. 

हर घंटे बिक रही इतनी टिकटें

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग लगभग 3.43 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. अभी रिलीज में दो दिन बाकी हैं, ऐसे में यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. देशभर में ‘बॉर्डर 2’ को करीब 9000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नए शोज भी एड किए जा रहे हैं. BookMyShow पर हर घंटे करीब 3000 टिकट बिक रहे हैं और यह रफ्तार लगातार तेज़ हो रही है.

जाट से आगे निकली बॉर्डर 2

अगर दूसरी फिल्मों से तुलना करें, तो ‘बॉर्डर 2’ का प्रदर्शन और भी मजबूत नजर आता है. सनी देओल की पिछली फिल्म ‘जाट’ ने जहां एडवांस बुकिंग में करीब 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने उससे कहीं आगे निकलते हुए पहले ही उस आंकड़े को पार कर लिया है. इतना ही नहीं, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज से पहले दिन में लगभग 2.5 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी. इस मुकाबले में  भी ‘बॉर्डर 2’ आगे चल रही है. 

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें, यह फिल्म साल 1997 में आई जे.पी. दत्ता की सुपरहिट और आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस बार अनुराग सिंह फिल्म के निर्देशक है, जो इससे पहले भी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar: रणवीर सिंह संग एज गैप पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मुझे भरोसा था कि ये सही है’

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola