Bigg Boss 18: करण वीर से हुई राशन को लेकर भीषण लड़ाई, तो विवियन बोले 'मैं भीड़ में नहीं चलूंगा'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Oct 2024 9:19 AM

विज्ञापन

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर में इस वक्त राशन को लेकर फाइट चल रही है. इसी बीच शिल्पा शिरोडकर से बात करते हुए विवियन डिसेना करण को लेकर कहते हैं कि वह उन्हें पारिवारिक आदमी नहीं मानते.

विज्ञापन

Bigg Boss 18: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ में एक बार फिर राशन को लेकर घरवालों के बीच जंग छिड़ी हुई है. इस बीच विवियन डिसेना और करण वीर मेहरा की दोस्ती को लेकर शिल्पा शिरोडकर के साथ विवियन से बात करते नजर आती हैं. मालूम हो कि विवियन डिसेना और करण वीर मेहरा बहुत पुराने दोस्त थे, लेकिन बिग बॉस 18 के घर में आने के बाद दोनों के बीच कुछ अच्छे संबंध नहीं रह गए है. इसके बाद दोनों एक दूसरे से बात करने के बजाय बाकी घर वालों से एक दूसरे को लेकर मतभेदों के बारे में बात करते हैं.

करण वीर मेहरा को परिवारिक इंसान नहीं मानते विवियन

बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें शिल्पा शिरोडकर विवियन से उनके व्यवहार और उनके और करण भी के बारे में शिकायत करते नजर आती हैं. इस बीच विवियन कहते हैं कि, ‘मैं यहां रिश्ता बनाने नहीं आया हूं.’ विवियन आगे कहते हैं कि करण वीर मेहरा को परिवारिक इंसान नहीं मानते. उन्होंने कहा, “एक पारिवारिक व्यक्ति अपने परिवार के लिए भोजन सुरक्षित करने के लिए कुछ भी कर सकता है. वो बस अपने एगो बटर करवा के रोस्ट करवा रहा था. जब सही गलत की बात आती है तो मेहरा मेरा दोस्त नहीं है. मैं अपने लोग खुद चुनूंगा. मैं भीड़ में नहीं चलूंगा.” जबकि, करण भी विवियन को एक एपिसोड में बिग बॉस के घर का मुखिया कहते हुए नजर आते हैं.

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स

बिग बॉस 18 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को हुआ था. अब तक शो से हेमलता शर्मा बाहर हो चुकी हैं. वहीं, ‘बिग बॉस 18’ की घर में अभी निर्रा बनर्जी, करण वीर मेहरा, अविनाश, मुस्कान बामने, चूम दरंग, चाहत पांडे, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, रजत दलाल, शिल्पा शिरोडकर, सारा अरफीन खान, गुणरत्न सदावर्ते, मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन राज, शहजादा धामी, एलिस कौशिक और अरफीन खान हैं.

Also Read: Bigg Boss 18 Elimination: सलमान खान के शो से बाहर हुई अनुपमा की बेटी, सारा आफरीन खान की जगह ये कंटेस्टेंट हुई बेघर

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola