Bigg Boss 18 PROMO: सलमान खान ने करण और शिल्पा के रिश्ते पर उठाया सवाल, कहा- बर्दाश्त करने की एक लिमिट…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Nov 2024 6:17 PM
Bigg Boss 18 PROMO: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में सलमान खान शिल्पा और करणवीर के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आते हैं. आई बताते हैं इस प्रोमो में आगे क्या हुआ.
Bigg Boss 18 PROMO: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आए हैं. उन्होंने करणवीर से भी यह भी कहा कि बर्दाश्त करने की एक लिमिट होती है. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.
यहां देखें प्रोमो-
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में सलमान खान शिल्पा शिरोडकर और करणवीर मेहरा क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. सलमान कहते हैं कि शिल्पा आपके रिश्तों का जो कंफ्यूजन है कि आपके फेवरेट करण हैं या विवियन हैं एक इंसान के तौर पर शिल्पा फेयर हैं तो जब करण नॉमिनेट होता है तब वह फेयरनेस कहां जाती है.
‘बर्दाश्त करने की एक लिमिट होती है’
शो के होस्ट सलमान खान इसके बाद करणवीर से कहते हैं कि करण बर्दाश्त करने की एक लिमिट होती है और मुझे ऐसा लगता है कि वह अब खत्म होने जा रहा है. यह जो शिल्पा का डिसीजन था वह ईशा के फेवर में ज्यादा था या करण के खिलाफ. सलमान खान ने आगे कहा कि शिल्पा के डिसीजन से कारण बहुत निराश हो गए. हर बार शिल्पा ने उन्हें ऐन वक्त पर धोखा दिया है. इसके बाद कारण कहते हैं कि बिल्कुल मुझे बुरा लगा था और उनके लिए दोस्ती सबसे ऊपर नहीं है बल्कि उनके शब्द है, अगर वह दोस्ती सबसे ऊपर नहीं रख रही हैं तो मैं उन्हें दोस्त नहीं मानूंगा. इस पर सलमान कहते हैं कि आप दोनों जी रेस में हो वह है महान बनने का रेस.
अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि सलमान खान के इस स्टेटमेंट का करणवीर और शिल्पा के रिश्ते पर क्या असर होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










