Bigg Boss 18 Highlights: रजत-दिग्विजय की दोस्ती में पड़ी दरार, क्या बिग बॉस रोक पाएंगे ये वॉर
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Nov 2024 10:40 PM
Bigg Boss 18 Highlights
Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो सामने आया है. इस प्रोमो में दिग्विजय राठी और रजत दलाल एक दूसरे से बहस करते हुए नजर आए हैं.
Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जहां, एक तरफ बीते दिन एलिस कौशिक का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. वहीं, दूसरी ओर इस हफ्ते एक नहीं, बल्कि 7 कंटेस्टेंट्स पर नॉमिनेशन की तलवार लटक रही है. इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है. इसमें नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी और रजत दलाल के बीच जमकर बहस देखने को मिल रही है. मालूम हो कि शो में धीरे-धीरे दोनों रजत और दिग्विजय की अच्छी-खासी दोस्ती हो गई थी, लेकिन अब उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई है. आइए बताते हैं शो के प्रोमो में और क्या कुछ हुआ.
यहां देखें शो का प्रोमो-
रजत-दिग्विजय में छिड़ी शब्दों की जंग
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल कलर्स टीवी पर शेयर किया गया है. इस प्रोमो में रजत दलाल और दिग्विजय राठी के बीच शब्दों की जंग छिड़ी हुई है. जहां, नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी का कहना है कि रजत घर का कोई काम नहीं कर रहे हैं. वहीं, रजत कहते हैं कि जब तक घर में सबका खाना एक साथ नहीं बनेगा तब तक वह कोई काम नहीं करेंगे. जबकि, विवियन और अविनाश उनकी इस लड़ाई का फायदा उठाकर रजत को भड़काते हुए नजर आए हैं.
विवियन ने घर का काम करने से किया इनकार
बिग बॉस 18 का एक और नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें विवियन डिसेना घर का कोई भी काम करने से इनकार करते हुए नजर आते हैं. वह कहते हैं कि ‘वैसे पुरानी ड्यूटीज और पुरानी चीजों के कुछ हिसाब बाकी हैं. आराम से करेंगे हम हिसाब-किताब अभी मैं थोड़ा बिजी हूं.’ इसपर दिग्विजय कहते हैं, ‘इस घर में समय ही समय है जब मर्जी करे आ जाना.’ इसके बाद विवियन सभी घरवालों से कहते हैं कि ‘दिग्विजय आया था मुझसे काम करवाने. मैंने कह दिया कि मेरी मर्जी है, मुझे जो ड्यूटी करनी होगी मैं करूंगा. जब तक तू (दिग्विजय) टाइम गॉड रहेगा मैं कोई काम नहीं करूंगा.’
अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि घरवालों के बीच छिड़ी जंग में बिग बॉस का कैसा रिएक्शन होता है.
Also Read: Bigg Boss 18 New Promo: हिना खान ने घरवालों का ऐसा दिया टास्क, उतर गए हर कंटेंट्स के मास्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










