Bigg Boss 18 Highlights: रजत-विवियन की फाइट पर सलमान खान हुए ऑफेंड, क्या अब घरवाले खुद को कर पाएंगे डिफेंड
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 23 Nov 2024 4:04 PM
Bigg Boss 18
Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान की पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सामने आ गया है. इस प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान रजत दलाल को विवियन के साथ हुए झगड़े में धमकी देने के लिए फटकारते हुए नजर आए हैं. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
Bigg Boss 18 Highlights: कलर्स टीवी चैनल के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हैंडल पर सामने आ गया है. इस प्रोमो में सलमान खान रजत दलाल को पिछले हफ्ते विवियन डिसेना को धमकाने के लिए फटकार लगाते हुए नजर आए हैं. साथ ही उन्होंने रजत दलाल को यह भी कहा कि अगर उन्हें पंगा लेना होगा तो वह ले लेंगे. आइए बताते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा.
यहां देखें प्रोमो-
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो
बिग बॉस 18 के पिछले हफ्ते के एपिसोड में रजत दलाल और विवियन डिसेना की सोने को लेकर फाइट होते नजर आई थी. उन दोनों के बीच बात इतनी बिगड़ जाती है कि आखिर में रजत विवियन को धमकी दे बैठे हैं. अब इस पर शो के होस्ट सलमान खान ने रजत की जमकर क्लास लगाई है.
सलमान खान ने रजत दलाल की लगाई क्लास
शो के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान राजा दलाल से कहते हैं कि ‘विवियन के कान में जाकर कहना कि तेरा तो नुकसान हो जाएगा, यह इधर है तो मैं इधर हूं, एक फोन में मैं निपटा लूंगा… जो जो यह बोलते हैं ना कि मेरा ये कॉन्टेक्ट है, मेरा वो कॉन्टेक्ट है, मतलब वह खुद कोई नहीं हैं.’ उन्होंने आगे कहा- अगर मुझे चेतावनी देनी है, किसी को ललकारना है, तो मैं किसी और के नाम से नहीं करूंगा… जिससे मुझे पंगा लेना होगा, मैं ले लूंगा.
अब ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि ऐसे सिचुएशन में रजत दलाल और बाकी घरवालों का क्या रिएक्शन होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










