Bigg Boss 18 Nominations: इन 7 कंटेस्टेंट पर लटकी है घर से बेघर होने की तलवार, ऐलिश के बाद कौन होगा आउट
Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Nov 2024 1:14 PM
Bigg Boss 18 Nominations: बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार एपिसोड में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. जहां ऐलिश कौशिक को कम वोट मिलने की वजह से घर से बेघर होना पड़ा. वहीं इस वीक भी 7 कंटेस्टेंट नॉमिनेटेड हैं.
Bigg Boss 18 Nominations: बिग बॉस 18 इन-दिनों फुल स्पीड से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. हाल ही में रियालिटी शो में तीन खूबसूरत वाइल्डकार्ड की एंट्री हुई, जिन्होंने अपनी ग्लैमरस अदाओं से घर का तापमान बढ़ा दिया. वहीं वीकेंड का वार में ऐलिश कौशिक का शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ. जहां प्रीमियर डेट पर बिग बॉस ने उन्हें टॉप 2 कंटेस्टेंट बताया था. वहीं कम वोट मिलने के चलते, वह आउट हो गई. गौरतलब है कि इस हफ्ते भी सात प्रतियोगियों को नॉमिनेट किया गया है.
इस हफ्ते यह कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट
लोकप्रिय सोशल मीडिया पेज बिग बॉस तक के अनुसार, इस हफ्ते का नॉमिनेशन काफी स्पेशल था. जहां दोस्तों के बीच अग्नि परीक्षा रखी गई थी. इसमें जो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुआ. उनमें अविनाश मिश्रा, तजिंदर बग्गा, सारा अरफीन खान, करणवीर मेहरा, कशिश कपूर, विवियन डीसेना और श्रुतिका अर्जुन शामिल हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर से बेघर होने वाला अगला व्यक्ति कौन होगा.
बिग बॉस 18 से इन कंटेस्टेंट का कट चुका है पत्ता
बिग बॉस 18 में सबसे पहले हेमा शर्मा का एलिमिनेशन हुआ, उसके बाद मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी, शहजादा धामी, गुणरत्न सदावर्ते और अरफीन खान का एलिमिनेशन हुआ. इस लिस्ट में लेटेस्ट नाम ऐलिस कौशिक का है. इस महीने की शुरुआत में, कशिश कपूर, दिग्विजय राठी, एडिन रोज, यामिनी मल्होत्रा और अदिति मिस्त्री ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बनकर शो में एंट्री ली. सलमान खान की ओर से होस्ट किया जाने वाला शो हर दिन रात 9:30 बजे कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर टेलीकास्ट होता है.
Also Read- Bigg Boss 18 New Promo: हिना खान ने घरवालों का ऐसा दिया टास्क, उतर गए हर कंटेंट्स के मास्क
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










