Bigg Boss 18 Highlights: विवियन और करणवीर की बढ़ेंगी मुश्किलें, जब एक नहीं, दो कंटेस्टेंट घरवालों के खिलाफ बनाएंगे मास्टर प्लान
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Nov 2024 1:38 PM
Bigg Boss 18 Highlights: कलर्स टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' आए दिन नए ट्विस्ट लेकर आ रहा है. इसी के साथ ही गेम को जीतने के लिए घरवाले भी अपने असली रंग दिखाते नजर आएंगे. लेकिन इन सब में दो ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं, जो अन्य घरवालों के खिलाफ मास्टर प्लान बना रहे हैं. आइए बताते हैं इनके नाम.
Bigg Boss 18 Highlights: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घरवालों के असली रंग दिखने शुरू हो गए हैं. सभी कंटेस्टेंट्स खुद को नॉमिनेशन से बचाने और दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए कई दांव चल रहे हैं. इस दौरान जिन दो कंटेस्टेंट का ग्रुप सबसे ज्यादा एक्टिव है, वह है विवियन डीसेना और करणवीर मेहरा का ग्रुप. लेकिन बिग बॉस के घर में कुछ ऐसे भी कंटेस्टेंट हैं, जो पीठ पीछे सबके खिलाफ मास्टर प्लान बना रहे हैं. इसकी झलक हमें बिग बॉस 18 के लेटेस्ट एपिसोड में देखने को मिलेगी. आइए बताते हैं इन कंटेस्टेंट्स के नाम.
यहां देखें शो का नया प्रोमो-
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो
बिग बॉस 18 का नया प्रोमो सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्रेंड कर रहा है. इस प्रोमो में रजत दलाल और सारा खान एक दूसरे से बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच रजत सारा को समझाते हुए कहते हैं कि, ‘हम दो हैं, तो हम दो ही हैं. दिग्विजय कभी मेरे से जुड़ेगा तो वो तब देखा जाएगा. अभी फिलहाल हमारे पास कोई नहीं है. हमें यहीं से आगे निकलना है. मैं चौड़े में चलता हूं, आप आराम से चलो.’ रजत दलाल की बातें सुनने के बाद सारा हामी भरते हुए दिखाई देती हैं.
रजत और सारा बनाएंगे मास्टर प्लान
रजत दलाल करणवीर मेहरा की टीम में हैं. अब ऐसे में उनकी ऐसी बातें और सारा का उनकी बातों में हामी भरना इस चीज की ओर इशारा करता है कि, वह दोनों मिलकर करणवीर और विवियन के खिलाफ गेम खेलने की प्लानिंग कर रहे हैं. और साथ ही बाकी घरवालों के खिलाफ भी दांव पेंच लगाएंगे. मालूम हो कि अरफीन खान के एविक्शन के बाद रजत दलाल ने अरफीन से कहा था कि वह उनकी पत्नी सारा के साथ हैं.
ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में रजत और सारा मिलकर घरवालों के खिलाफ कैसे-कैसे दांव लगाकर गेम को जीतने की प्लानिंग करते हैं.
Also Read: Bigg Boss 18 के घर में हुई हिंसा, इस कंटेस्टेंट ने दिग्विजय राठी को दिया धक्का, क्या घर से होगा बेघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










